Ice Tea Recipes for Mother's Day: चिलचिलाती गर्मी का मौसम आ गया है, ऐसे में आप घर पर ही बढ़िया ड्रिंक्स (Summer Drinks) बनाकर गर्मी की छुट्टी एन्जॉय कर सकते हैं। वहीं अगर गर्मियों के साथ आपको मदर्स डे (Mother's Day) पर भी अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करने का मन है, तो खुद अपने हाथों से लजीज ड्रिंक बनाने से बेहतर और क्या हो सकता है। घर पर ही ताज़गी और ठंडक का एहसास पाने के लिए आप आइस टी (Ice Tea) की ये आसान सी रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। जो बेशक आपकी मम्मा से लेकर, घर आए मेहमानों को भी (Ice Tea Recipes) बहुत ही ज्यादा अच्छी लगेंगी, देखें कैफ स्टाइल की शानदार आइस टी बनाने (How to make Ice Tea) के लिए ईज़ी रेसिपी -
How to make Ice Tea, आइस टी बनाने की रेसिपी
कैमोमाइल-स्ट्रॉबेरी-ऑरेंज आइस टी
गर्मियों में फलों का जूस बनाने के बजाय पर फलों वाली टेस्टी आइस टी भी बनाकर घर आए गेस्ट्स या मदर्स डे पर मां को सर्व कर सकते हैं। कैमोमाइल, स्ट्रॉबेरी और ऑरेंज फ्लेवर वाली आइस टी बहुत ही टेस्टी ऑप्शन हो सकती है। आइस टी बनाने के लिए आपको अपनी पसंद के फल, टी बैग, शक्कर, नींबू और पानी का इस्तेमाल करना होगा।
अनार और नींबू की आइस टी
अनार के दाने और नींबू के रस वाली ठंडी आइस टी गर्मियों में काफी टेस्टी और रिफ्रेशिंग लग सकती है। वहीं अगर आपको कुछ अलग तरीके वाली आइस टी पीनी है, फिर तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम बढ़िया हो सकती है। अनार और लाइम की आइस टी बनाने के लिए आपको 1 कप उबलता पानी, 1 टी बैग, आधा कप अनार का रस, आधा बारीक कटा नींबू, चीनी और बर्फ चाहिए होगा।
लाइम और मिंट की आइस टी
मिंट गर्मियों में आपको लू, डिहाइड्रेशन आदि जैसी दिक्कतों से आसानी से बचा सकती है। इसलिए ताज़गी और एनर्जी के लिए लाइम एंड मिंट आइस टी बनाकर एन्जॉय की जा सकती है। इसके लिए आपको 1 टी बैग, आधा कप पानी, स्वादानुसार शक्कर या कोई कैलोरी फ्री स्वीटनर, नींबू की चीर और पुदीने की पत्तियां इस्तेमाल करनी होंगी। आप लाइम के बजाय सिर्फ मिंट वाली आइस टी भी पी सकते हैं।
क्लासिक स्वीट आइस टी
घर पर ही आप कैफे स्टाइल की क्लासिक आइस टी भी बनाकर उसका लुत्फ उठा सकते हैं। हल्की टी की कडवाहट और शक्कर की मिठास के परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाली आइस टी बेशक आपकी मम्मी को बहुत पसंद आएगी। क्लासिक स्वीट आइस टी में आप लेमोनेड का तड़का भी लगा सकते हैं।
पीच आइस टी
गर्मियों की दोपहर में रिफ्रेशिंग एहसास के लिए आप ताज़ी चाय के साथ पीच, शक्कर, और नींबू का रस मिलाकर बढ़िया ड्रिंक बना सकते हैं। आप इसको लंबे समय तक फ्रिज में भी रख सकते हैं।
इन आइस टी के अलावा आप ये मॉकटेल स्टाइल की ड्रिंक्स भी ट्राई कर सकते हैं -
- मॉक टी सांग्रिया
- वाटरमेलन एंड बेसिल आइस टी
- गुडहल टी पंच
- हिबिसकस स्वीट आइस टी
- ब्लैकबेरी आइस टी
- क्रेनबेरी टी कॉकटेल
- आइस ग्रीन टी
समर्स के लिए ये आइस टी वाली रेसिपीज बेशक आपके बहुत ज्यादा काम की हो सकती है। घर में कोई भी मेहमान आए या आप ही ऑफिस, कॉलेज से आकर कुछ ठंडा और टेस्टी पीना चाहते हैं, तो आसान सी आइस टी आपको कभी निराश नहीं करेगी। वहीं मदर्स डे पर अगर आप मां को अपने हाथों से और बहुत प्यार से अगर ये अलग अलग तरह की कैफे स्टाइल आइस टी सर्व करेंगे, तो मज़ा ही आ जाएगा।
