Happy Dussehra Shayari in Hindi: सत्य की असत्य पर जीत का जश्न मनाता दशहरे का त्योहार अपने आप में ही खूब खुशियां लेकर आता है। भगवान राम द्वारा रावण का दहन कर सीता माता से मिलन की इस पावन घड़ी पर अगर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को खूब सारे शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो ये खास शायरियां आपके लिए एकदम बेस्ट रहेंगी। देखें हिंदी में हैप्पी दशहरा 2023 शायरी, विशेज, कोट्स, मेसेज जिन्हें आप अपने रिश्तेदारों के फोन पर भेज दशहरे की राम राम कह सकते हैं।
Dussehra 2023 shayari, wishes, quotes in Hindi
1. रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो.
Happy Dussehra Shayari
2. दशहरा का मतलब है सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का, होगी सत्य से प्रीत.. Happy Dussehra
3. बुराई का होता हैं विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीदों की आस,
हर व्यक्ति के अंदर की बुराई का हो नाश,
आपके घर में ईश्वर का सदा वास... दशहरे की हार्दिक बधाई !!!
4. ह्रदय से रावण जैसी बुराई का नाश हो,
और प्रभु श्रीराम का वहाँ पर वास हो.
जय श्रीराम – दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!!!
5. अन्याय के रूप में अब नेताओं का भ्रष्टाचार हैं,
रावण के रूप में नेताओं का अत्याचार हैं,
भ्रष्टाचार और अत्याचार मिटाने के लिए शंख बजेगा,
अब हर घर से एक राम निकलेगा.
6. रामजी की कृपा से आप पर हो ख़ुशियों की बौछार,
ऐसी शुभ कामना हमारी, आप करो स्वीकार.
दशहरे की हार्दिक बधाई !!!
7. अधर्म पर धर्म की सदा जीत हो,
अन्याय पर न्याय को मिले विजय,
ह्रदय से हो श्री राम का जय-जयकार
यही हैं दशहरे का त्योहार..
8. दशहरा का ये प्यारा त्यौहार,
जीवन में लाये खुशिया अपार,
श्री राम जी करे आपके घर सुख की बरसात
शुभ कामना हमारी करे स्वीकार…!!
Wish you a Very Happy Dussehra
9. निर्बल के बल राम हैं,
निर्धन के धन राम
रावण वह जो किसी के,
आया कभी न काम..
10. चाँद की चाँदनी शरद की बहार
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको विजयादशमी का त्योहार
सदा खुश रहें आप और आपका परिवार
Dussehra Shayari
