लाइफस्टाइल

Dosti Shayari: दोस्ती जब किसी से की जाए, दुश्मनों की भी राय ली जाए.., पढ़ें दोस्ती पर चंद मशहूर शेर

Dosti Shayari in Hindi, Friendship Shayari: जब जिंदगी की भीड़ में सब अजनबी हो जाएं तो एक दोस्त की हंसी ही होती है जो हमें दोबारा इंसान होने का एहसास दिला देती है। दोस्ती सिर्फ साथ बैठने का नाम नहीं, बल्कि साथ जीने की भावना है। यही तो उसका जादू है।

Image

दोस्ती पर शायरी हिंदी में (Photo: AI Image)

Dosti Shayari in Hindi: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून का नहीं पर दिल का गहरा नाता रखता है। ये वो रिश्ता है जो बिना शर्त के अपनाता है, बिना वजह के हंसाता है और हर मुश्किल वक्त में साया बनकर साथ चलता है। बचपन की टिफिन से लेकर जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानियों तक, दोस्त वही होता है जो हर मोड़ पर खड़ा दिखाई देता है। कभी मजाक उड़ाते हुए तो कभी गले लगाते हुए। दोस्ती में औपचारिकता नहीं सच्चाई होती है। दोस्त हमें हमारी अच्छाई और बुराई दोनों दिखाता है, लेकिन कभी भी हमें छोड़ता नहीं। इसी दोस्त और दोस्ती पर दुनियाभर के कई नामचीन शायरों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन शेर लिखे हैं। आइए पढ़ें दोस्ती पर चंद मशहूर शेर:

Dosti Shayari attitude | Dosti shayari 2 line

1. ये कहां की दोस्ती है कि बने हैं दोस्त नासेह

कोई चारासाज़ होता कोई ग़म-गुसार होता

- मिर्ज़ा ग़ालिब

2. हम को यारों ने याद भी न रखा

'जौन' यारों के यार थे हम तो

- जौन एलिया

3. मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिला

अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला

- बशीर बद्र

4. दोस्ती जब किसी से की जाए

दुश्मनों की भी राय ली जाए

- राहत इंदौरी

5. अगर तुम्हारी अना ही का है सवाल तो फिर

चलो मैं हाथ बढ़ाता हूँ दोस्ती के लिए

- अहमद फ़राज़

5. दुश्मनों से प्यार होता जाएगा

दोस्तों को आज़माते जाइए

- ख़ुमार बाराबंकवी

6. मेरे हम-नफ़स मेरे हम-नवा मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे

मैं हूं दर्द-ए-इश्क़ से जाँ-ब-लब मुझे ज़िंदगी की दुआ न दे

- शकील बदायूनी

7. दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त

दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से

- हफ़ीज़ होशियारपुरी

8. तुझे कौन जानता था मिरी दोस्ती से पहले

तिरा हुस्न कुछ नहीं था मिरी शाइरी से पहले

- कैफ़ भोपाली

9. भूल शायद बहुत बड़ी कर ली

दिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली

- बशीर बद्र

10. मुझे दोस्त कहने वाले ज़रा दोस्ती निभा दे

ये मुतालबा है हक़ का कोई इल्तिजा नहीं है

- शकील बदायूनी

11. दुश्मनों ने जो दुश्मनी की है

दोस्तों ने भी क्या कमी की है

- हबीब जालिब

12. पत्थर तो हज़ारों ने मारे थे मुझे लेकिन

जो दिल पे लगा आ कर इक दोस्त ने मारा है

- सुहैल अज़ीमाबादी

13. लोग डरते हैं दुश्मनी से तिरी

हम तिरी दोस्ती से डरते हैं

- हबीब जालिब

आशा करते हैं कि दोस्ती पर लिखे ये शेर आपका दिन बनाने के लिए काफी होंगे। आप दोस्ती की इन शायरियों को अपने सबसे खास दोस्त को तोहफे में देना चाहे तो दे सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article