डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे के काले घेरे, इस समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। नींद की कमी, थकान, खराब खान-पान और हमेशा मोबाइल-लैपटॉप के इस्तेमाल की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की सुंरता को बिगाड़ देती है। अगर शुरुआती दिनों में ही इसकी देखभाल न की जाए तो ये समस्या काफी बढ़ जाती है। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, कुछ लोग आंखों के काले घेरों को कम करने के लिए आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में आइस क्यूब्स के इस्तेमाल से आंखों के नीचे के काले घेरे कम होते हैं।
आइस क्यूब्स कितना है कारगर
आइस क्यूब्स काले घेरों को पूरी तरह से खत्म नहीं करते, लेकिन इसे कम करने में कारगर साबित होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आइस क्यूब्स की ठंडक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। काले घेरे अक्सर आंखों के नीचे ब्लड के जमने या सूजन के कारण होते हैं। ब्लड वेसेल्स के सिकुड़ने से ब्लड का फ्लो कम होता है, जिससे सूजन और कालेपन में कमी आती है।
किस तरह डार्क सर्कल्स पर करें आइस क्यूब्स का इस्तेमाल
पहला तरीका
इसके लिए एक बर्फ का टुकड़ा लें। इसे सीधे डार्क सर्कल्स पर न लगाएं। हमेशा इसे एक पतले सूती कपड़े या रुमाल में लपेट लें। सीधे बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इस कपड़े में लिपटे हुए आइस क्यूब को अपनी आंखों के नीचे हल्के हाथों से घुमाएं।
दूसरा तरीका (ग्रीन टी आइस क्यूब्स)
एक कप ग्रीन टी बनाएं और उसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। इस ग्रीन टी को आइस ट्रे में डालकर जमा लें। जब ये जम जाए तो इसे कपड़े में लपेटकर आंखों के नीचे लगाएं।
