एजुकेशन

CSIR UGC NET June 2026: सीएसआई ने जारी की यूजीसी नेट जून परीक्षा की फाइनल आंसर की, यहां से करें चेक

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने विषय की फाइनल आंसर की ऑनलाइन देख सकते हैं।

Image

सीएसआई ने जारी की यूजीसी नेट जून परीक्षा की फाइनल आंसर की

CSIR UGC NET June 2026 Final Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने विषय की फाइनल आंसर की ऑनलाइन देख सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जून 2026 में आयोजित Joint CSIR-UGC NET परीक्षा के सभी पांच विषयों की फाइनल आंसर की उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से परीक्षा पोर्टल पर लॉगिन करके इसे देख सकते हैं।

फाइनल आंसर की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे देखकर अपने प्रदर्शन का अनुमान भी लगा सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा के आगे के परिणाम संबंधी अपडेट का भी उम्मीदवारों को इंतजार रहेगा।

CSIR UGC NET June 2026 Final Answer Key Kaise dekhen

फाइनल आंसर की देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को Joint CSIR-UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार के होम पेज पर “Click to View Final Answer Key” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही संबंधित विषय की फाइनल आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी। उम्मीदवार इसे ध्यान से देख सकते हैं और भविष्य के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

क्यों होती है यह परीक्षा?

Joint CSIR-UGC NET परीक्षा भारतीय नागरिकों की Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor पद के लिए पात्रता और PhD में प्रवेश से जुड़ी पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में प्राप्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार संबंधित पात्रता के लिए आगे बढ़ते हैं। NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article