लाइफस्टाइल

Exclusive: इस दिवाली तेल नहीं पानी से जलाएं दीए, जानिए कहां और कितने में मिलेंगे ये दीए?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 03:47 PM IST

Water Diyas 2022: दिवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए इस्तेमाल करे पानी के दीए। मार्केट में रंग-बिरंगी लाइटों के साथ पानी वाले दीए की धूम है। जो तेल और घी के महंगे दामों से बचाने के साथ -साथ स्वदेशी भी है। मार्केट में आपको पानी वाले दीए की दो वैरायटी मिलेगी। इस रिपोर्ट में जानिए कितने दामों में मिलेंगे ये पानी वाले दीए।

Image

Water Diyas

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली में तेल की जगह लाएं पानी वाले दीए
  • मार्केट में स्वदेशी दीए की धूम
  • कम दामों में सजाए अपना घर

Water Diyas for Diwali 2022: दिवाली के मौके पर बाजारों की रौनक देखने लायक होती है। हर तरफ सजावट और रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा बाजार जगमगा उठता है। साथ ही मिठाईयों की दुकानों पर लंबी कतारें लगी होती है। दिवाली बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए बहद खास होती है। ऐसे में बाजारों में भी लोगों को लुभाने के लिए हर बार नई-नई चीजों को मार्केट में लाया जाता है। इस बार की दिवाली में भी मार्केट में ऐसे ही कई नई चीजों का आगमन हुआ है। जिसमें सबसे खास है पानी से जलने वाला दीया। अब आप कहेंगे पानी से कोई दीया कैसे जल सकता है। तो चलिए आज हम आपको यहां पानी से जलने वाले दीए (Water Diyas) की वैरायटी से लेकर दाम तक सब बताते है।

महंगे तेल, घी को छोड़ पानी से जलाएं दीये

हर दिवाली (Diwali 2022) हम लोग महंगे तेल और घी में पैसे खर्च कर अपने घरों को रौशन करते हैं। लेकिन इस दीए से आपको तेल और घी के दामों को लेकर चिंता नहीं होगी। इस दीए की खासियत यह है कि इसमें ना तो आपको बिजली की जरूरत है और ना ही माचिस की। यहां इन दीयों को खरीदने के बाद ना आपको तेल या घी खरीदना है और ना ही दीयों की खरीद करनी है, तो एक चीज से 2 फायदे भी हैं। इन दीयों को आप जहां चाहें वहां रखकर पानी भरकर सजा सकते हैं।

WATER DIYAS

Water Diyas

वाटर दीए की खासियत और दाम

दरअसल इस पानी वाले दीए की खासियत ये है कि इसमें छोटे सेल लगे हुए हैं, जिसमें सेंसर के साथ लाइट लगी हुई है। ये दीये जैसे ही पानी के सम्पर्क में आते हैं तो जगमग-जगमग जलने लगते हैं। इन दीयों की एक और बड़ी खासियत यह है कि ये स्वदेशी हैं। मार्केट में पानी वाले दीए की 2 वैरायटी आ रही है एक जिसमें आप पानी भरकर इसे जला सकते हैं और दूसरा जिसे आप जैसे ही पानी में रखेंगे वो जल जाएगा। पानी में रखने वाले दीए से आप अपना सेंटर टेबल या फिर बाउल के अंदर पानी में फूल की कुछ पंखुड़ियों के साथ वाटर दीए को डाल कर अपना टेबल या जिस जगह को भी आपको सजाना हो वो सजा सकते हैं।

WATER DIYA

WATER DIYA

दाम में भी बेहद कम

वाटर दीयों की सुंदरता के साथ ही इनके दाम भी बेहद कम हैं। पानी से जलने वाले दीए अगर आप मार्केट से लेते हैं तो आपको 6 दीए का सेट 100 से 200 रूपए तक मिलेगा। साथ ही अगर इन दीयों को आप ऑनलाइन खरीदेंगे तो आपको लगभग 300 से 400 तक 6 दीए का सेट मिल जाएगा। इसमें 2 तरीके के दीए मार्केट में पाए जा रहे है एक सफेद कलर के और एकदम मिट्टी के दीए की तरह दिखने वाला।

WATER DIYA

WATER DIYA

इस बार मार्केट में पानी वाले दीए की मांग बेहद बढ़ गई है। आप भी अगर इस दीवाली तेल और घी के चक्कर में नहीं फंसना चाहते तो जल्दी से जल्दी पानी वाले दीए खरीद लाइए।

सोनाली ठाकुर
सोनाली ठाकुरauthor

मैं सोनाली ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हूं। मेरी महिलाओं से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और ऐतिहासिक मुद्दों पर भी लिखना पसंद करती हूं। साथ ही हिंदी पट्टी के राजनीतिक माहौल पर भी नजर रखती हूं।

और पढ़ें
End of Article