लाइफस्टाइल

कॉमेडी के किंग, प्यार में निकले सीरियस.. ऐसे हुई थी धुरंधर के जमील जमाली की शादी, पढ़ें राकेश बेदी की फिल्मी लव स्टोरी

Dhurandhar Jameel Jamali Aka Rakesh Bedi Love Story: हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत का हाथ होता है। बेशक ही ये बात धुरंधर फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी पर सटीक बैठती है। राकेश और उनकी पत्नी आराधना बहुत ही प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं, और शादी के इतने सालों बाद भी उनका प्रेम कुछ कम नहीं हुआ है। यहां पढ़ें राकेश बेदी की फिल्मी लव स्टोरी कैसी है।

Image

Dhurandhar Jameel Jamali Aka Rakesh Bedi Love Story

Dhurandhar Jameel Jamali Aka Rakesh Bedi Love Story: आदित्य धर द्वारा निर्देशित साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अदाकार राकेश बेदी को ऑन स्क्रीन जितना पसंद किया जाता आया है वैसे ही ऑफ स्क्रीन भी उनके चाहने वाले कम नहीं हैं। दशकों से चकाचौंध भरे हिंदी सिनेमा और टीवी जगत में अपने काम का लोहा मनवाने वाले राकेश, असल जिंदगी में अपने परिवार के साथ बहुत ही साधारण सी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा बहुत लाइमलाइट से दूर ही रही है। वे अपने परिवार के साथ बहुत ही प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं, खासतौर से शादी के इतने सालों बाद भी उनका पत्नी के साथ वाला रिश्ता, उनके प्रति प्रेम, सम्मान कुछ बदला नहीं है।

Rakesh Bedi with Wife Aradhana Bedi

Rakesh Bedi with Wife Aradhana Bedi

कहा जाता है कि, हर सफल आदमी के पीछे औरत का हाथ होता है, वैसे ही राकेश की जिंदगी में उनकी पत्नी आराधना का सपोर्ट और साथ अहम रहा है। उनकी और उनकी पत्नी आराधना बेदी की प्रेम कहानी यह साबित करती है कि असली प्यार दिखावे से नहीं, बल्कि भरोसे और समझ से बनता है। यहां पढ़ें राकेश बेदी और आराधना बेदी की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में सब कुछ -

Rakesh Bedi And Aradhana Bedi Love Story in Hindi

हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन राकेश बेदी की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। खास बात यह है कि उनकी शादी लव मैरिज नहीं, बल्कि अरेंज मैरिज थी, जो समय के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी में बदल गई। राकेश और आराधना को पहली नजर में ही पहला प्यार हो गया था, और कुछ उतार चढ़ाव के बाद उनकी प्रेम कहानी परवान चढ़ गई।

रिश्तेदारों ने जोड़ा रिश्ता

बहुत कम लोग जानते हैं कि राकेश बेदी और आराधना बेदी का रिश्ता उनके परिवार के माध्यम से तय हुआ था। उनकी शादी एक टिपिकल अरेंज मैरिज है, जहां दोनों के कुछ रिश्तेदार एक-दूसरे को जानते थे और उन्हीं के जरिए यह रिश्ता सामने आया था। दरअसल, राकेश की मामी और आराधना की मासी आपस में अच्छी दोस्त थीं। उन्होंने ही इस रिश्ते का प्रस्ताव रखा और दोनों को एक-दूसरे के लिए एकदम परफेक्ट मैच माना था। जो बात बेशक आज उनकी शादी के 35 सालों बाद सच भी साबित हुई है।

Rakesh Bedi With Wife Aradhana Bedi

Rakesh Bedi With Wife Aradhana Bedi

पहली नजर में प्यार

जब राकेश बेदी आराधना से पहली बार मिलने गए थे, तभी ये ये मुलाकात उनके लिए बेहद खास बन गई थी। पत्नी आराधना को पहली नजर में देखते ही राकेश उन्हें दिल दे बैठे थे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली नजर में ही आराधना से प्यार हो गया था। यही वजह थी कि यह अरेंज मैरिज धीरे-धीरे सच्चे प्यार में बदल गई।

करियर बना था चिंता की वजह

हालांकि, इस रिश्ते में एक छोटी-सी बाधा भी आई थी। दरअसल आराधना के माता-पिता को राकेश बेदी के पेशे को लेकर चिंता थी। उस समय एक्टिंग को एक स्थिर करियर नहीं माना जाता था, इसलिए उन्हें बिटिया के राकेश संग भविष्य को लेकर थोड़ा संदेह था। लेकिन राकेश के सादगी और सच्चाई भरे व्यक्तित्व और दोनों के मजबूत रिश्ते को देखते हुए आखिरकार उन्होंने भी इस शादी के लिए हां कर दी।

सादगी में छिपा मजबूत रिश्ता

राकेश और आराधना की शादी में कोई फिल्मी ड्रामा या बड़ा सा प्रपोजन नहीं था। यह रिश्ता सादगी, समझ और परिवार के विश्वास पर टिका हुआ था। समय के साथ दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होता गया।

35 साल के सफल रिश्ते का राज

राकेश बेदी ने अपनी लंबी और सफल शादी का राज बताते हुए कहा कि रिश्ते में सबसे जरूरी चीज है आपसी सम्मान और समझ। उनका मानना है कि छोटे-छोटे पलों में खुशियां ढूंढना और एक-दूसरे का साथ निभाना ही किसी भी शादी को मजबूत बनाता है। बेशक ही राकेश बेदी की ये लव स्टोरी आपके भी दिल में घर कर गई होगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article