लाइफस्टाइल

Style Tips: परफेक्ट लुक पाने के लिए काम आ सकते हैं डेनिम शर्ट से जुड़े ये जबरदस्त टिप्स, आप भी करें ट्राई

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 08:04 AM IST

Style Tips: जब भी कैजुअल कॉलर वाली शर्ट की बात आती है तो सबसे पहला नाम डेनिम शर्ट का ही आता है। वहीं कई पुरुषों को इसके पहनने के सही स्टाइल और तरीकों के बारे में पता नहीं होता है। जी हां, डेनिम शर्ट को कई तरीके से पहना जा सकता है, जो आपके लुक में डबल डोज डालने का काम कर सकते हैं।

Image

डैशिंग लुक पाने के लिए इस तरीके से कैरी करें डेनिम शर्ट ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आकर्षक लुक पाने के लिए डेनिम शर्ट से जुड़े ये टिप्स अपनाएं
  • कूल और स्मार्ट नजर आने के लिए इस तरीके से पहनें डेनिम शर्ट
  • टी-शर्ट और शर्ट के साथ भी पेयर कर सकते हैं डेनिम शर्ट

Style Tips: डेनिम शर्ट को लोग खरीद कर रख तो लेते हैं, लेकिन इसे स्टाइल करने को लेकर वो हमेशा कंफ्यूजन में पड़े रहते हैं। ऐसे में आप कुछ बुनियादी रूल्स को फॉलो करके कॉन्फिडेंस और स्टाइलिश ढंग से डेनिम शर्ट को कैरी कर सकते हैं। आज के समय में डेनिम शर्ट को ट्रेंडिंग के रूप में सबसे अधिक पहना जाता है और इसे अधिकांश रूप में पसंद भी किया जाता है। ‌डेनिम शर्ट डेली कैजुअल वियर के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। फैशन के तौर पर जब भी आप बटन वाली शर्ट पहनने के बारे में सोचते हैं, तो यह शर्ट आपको बेहद आराम और स्टाइलिश महसूस कराती है। इसे पहनने से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करके आप अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

डेनिम शर्ट स्टाइल करने लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स-

डेनिम शर्ट के साथ लेयरिंग-

डेनिम शर्ट के साथ आप टीशर्ट को लेयरिंग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि आपकी शर्ट के साथ किस कलर की टी-शर्ट अच्छी लगेगी। क्योंकि ज्यादातर डेनिम शर्ट का कलर काफी लाइट होता है। ऐसे में लाइट टीशर्ट पहनने पर इसका लुक फीका-फीका नजर आएगा। इसलिए आप ब्राइट कलर की टीशर्ट चुन सकते हैं, जैसे- व्हाइट, ब्लैक, ग्रीन, येलो कलर के टीशर्ट्स आपकी डेनिम शर्ट के साथ खूब जमेंगी।

डेनिम शर्ट के साथ कौन सी जींस रहेगी फिट-

डेनिम शर्ट के साथ जींस भी ब्राइट रहे तो बढ़िया लुक आता है। इनके साथ ज्यादातर ब्लैक जींस देखने में जबरदस्त नजर आती है। वहीं, ब्लू कलर की जींस भी इसके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि डेनिम शर्ट का कलर ब्लू नहीं हो, बल्कि लाइट कलर की डेनिम शर्ट होनी चाहिए, तभी यह कॉम्बिनेशन परफेक्ट लुक दे पाएगा।

इन रंगों की पैंट रहेगी बेस्ट

इसके अलावा आप डेनिम शर्ट के साथ पैंट के कलर का भी सेलेक्शन कर सकते हैं , जैसे ग्रे और ओलिव ग्रीन कलर की पैंट डेनिम शर्ट के साथ काफी शानदार लुक दे सकती है।

डेनिम शर्ट के साथ पैंट, जींस और लेयरिंग का ख्याल रखने के साथ-साथ एक्सेसरीज को भी सही तरीके से कैरी करना जरूरी है। इसके लिए बेल्ट, वॉच और शूज भी इसी कॉम्बिनेशन में मेल खाने चाहिए, नहीं तो पूरा लुक बेकार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article