लाइफस्टाइल

Fashion Tips: बिंदी है आपके लुक का सीक्रेट, अपने फेस के अनुसार चुनें बिंदी, जानिए क्या है फैशन में

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 07:20 PM IST

कई महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि यदि उनके चेहरे पर बिंदी नहीं जमती है, तो उनके चेहरे के लिए बिंदी बनी ही नहीं है। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं तो आपका सोचना गलत है, क्योंकि काफी हद तक संभव है कि आपने शायद अपने चेहरे के हिसाब से सही बिंदी का चुनाव नहीं किया हो।

Image

अपने चेहरे के हिसाब से सही बिंदी ऐसे चुनें ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आप भी अपने फेस के हिसाब से पसंद करें अपनी बिंदी
  • जानिए कौन-सी बिंदी आपके फेस पर जंचेगी
  • चेहरे के अनुसार बिंदी चयन आपको एक ब्यूटीफुल लुक

Fashion Tips: भारतीय दुल्हन का सोलह श्रृंगार बिना बिंदी के अधूरा ही रहता है। कहते हैं कि चाहे कितना भी श्रृंगार कर लिया जाए लेकिन बिंदी के बिना दुल्हन का श्रृंगार कभी पूरा नहीं हो सकता है। बिंदी की अरसे से प्रचलित है और औरतों के गहनों में शामिल होती है, जिसका चलन आज भी कम नहीं हुआ है और अभी भी बिंदी महिलाओं के लिये एक पॉवर सिंबल है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सीरियल तक बिंदी हमेशा एक अहम हिस्सा रही है। यहीं नहीं बिंदी पर तो कई गीत भी फिल्माए गए हैं। बिंदी महिलाओं के फेस की सुंदरता को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन इस बात की जानकारी होनी बेहद जरूरी है कि आपके चेहरे पर आखिर कैसी बिंदी सूट करेगी।

आपके फेस के शेप के मुताबिक जानते हैं कि कैसी बिंदी आपके माथे पर जंचेगी-

चौकोर चेहरे के लिए बिंदी का चयन

यदि आपके चेहरे का शेप स्क्वायर या चौकोर है, तो आपके लिए बड़ी बिंदी बिल्कुल भी नहीं बनी हुई है। इसलिए बड़ी बिंदी लगाने से बचें और अपने चेहरे के अनुसार आपको छोटी बिंदी या मध्यम साइज की बिंदी को लगाना सही रहेगा। वही लंबी या पतली बिंदी भी आपके चेहरे पर सूट नहीं करेगी।

ओवल शेप के लिए बिंदी का आकार-

यदि आपका चेहरा अंडाकार यानी ओवल शेप का है, तो आप भाग्यशाली हैं क्योंकि आपका चेहरा ऐसा है कि आपके चेहरे पर किसी भी तरह की बिंदी सूट करेगी और आप अपने ड्रेसेस के अनुसार कोई भी बिंदी लगा पाएंगी, लेकिन अंडाकार चेहरे के साथ ही अगर आपका माथा चौड़ा है तो बहुत बड़ी या लंबी बिंदी ना लगाएं।

गोल चेहरे के लिए कैसी बिंदी लगाएं-

जिन महिलाओं का चेहरा गोल या राउंड होता है, उन पर लंबी बिंदी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है और इसकी वजह से आपके फेस की गोलाई छिप जाती है। यही वजह है कि आपका चेहरा भी और अधिक लंबा नजर आने लगता है। आप ऐसे चेहरे के साथ अंडाकार या बड़ी गोल बिंदी से दूरी बनाएं। आपके चेहरे पर छोटी बिंदी ही सही लगेगी।

बिंदी वैसे तो सलवार-कमीज और लहंगे-साड़ी के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी खूब खिलती है, लेकिन इसके लिए इन जानकारियों का होना आवश्यक है। चेहरे के अनुसार ही हमेशा बिंदी का चुनाव करें, जो आपके चेहरे पर चार चांद लगाने का काम करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article