Delhi Book Fair Date, Time, Ticket, Venue: कहते हैं किताबों से अच्छा कोई दोस्त नहीं होता...पढ़ने की आदत ना केवल आपको बेहतर इंसान बनाती है बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी (Delhi Book Fair Date) सिखाती है। इतना ही नहीं यह जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों से निपटने का रास्ता भी (Delhi Book Fair 2023 Timing) दिखाती है। एक पढ़े लिखे व्यक्ति को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, यह समाज में आपको ऊंचा दर्जा (Delhi Book Fair 2023 Venue) दिलाती है। किताब एक व्यक्ति का सबसे अच्छा दोस्त है, पूरी दुनिया आपका साथ छोड़ सकती है, लेकिन किताब से अर्जित किया गया ज्ञान सदैव आपके साथ (Delhi Book Fair 2023 Entry Fees) रहता है। किताब पढ़ने की आदत आपके तर्क शक्ति को बढ़ाता है।
किताबों के महत्व को देखते हुए प्रत्येक वर्ष दिल्ली के प्रगति मैदान में पुस्तक मेला का आयोजन किया जाता है। इस बार पुस्तक मेले के 27वें संस्करण का आयोजन 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होने जा रहा है। खास बात यह है कि, इस पुस्तक मेले में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव और जी-20 की भी झलक देखने को मिलेगी। यहां पुस्तकों के स्टॉल के साथ तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, पुस्तक विमोचन का भी आयोजन किया जाएगा। यहां आप पुस्तक मेले की डेट, समय, एंट्री फीस, वेन्यू से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
