गर्मियों में धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन और पसीने की वजह से बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं। बेजान और ड्राई होकर बाल टूटने भी लगते हैं। इन दिनों हेयर फॉल की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, बावजूद इसके बालों का झड़ना कम नहीं होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दही और कॉफी का इस्तेमाल कर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको दही से हेयर मास्क तैयार करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। साथ ही बालों को सॉफ्ट और सिल्की बना सकते हैं।
कैसे करें दही और कॉफी का इस्तेमाल
दही नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है जो बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है। कॉफी के साथ दही मिलाने से बाल रेशमी और चिकने हो सकते हैं। यहां जानें हेयर मास्क तैयार करने का तरीका।
हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कप ताजा दही लें और फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मास्क को बालों पर लगाकर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो बालों को बिना शैंपू किए साफ पानी से धो लें।
दही और कॉफी लगाने के फायदे
- दही और कॉफी का हेयर मास्क लगाने से बालों में चमक आती है।
- ये हेयर मास्क बालों को अंदर से पोषण देने का काम करता है।
- दही और कॉफी हेयर मास्क बालों के रूखेपन को दूर करता है।
