Overnight Remedy for Cracked Heels : फटी एड़ियों से अक्सर लोग परेशान दिखाई देते हैं, वहीं सर्दियों में आपकी ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। जिसका कारण स्किन का ड्राई होना होता है। इसके अलावा कई बार गंदगी के कारण भी हमारी एड़ियां फटने लगती हैं। यदि आप फटी एड़ियों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जो आपकी एड़ियों को कोमल और मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
एलोवेरा का नुस्खा
फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल में ग्लिसरीन मिक्स करके अपनी एड़ियों पर लगा सकते हैं। इससे पहले आप अपनी एड़ियों को साफ करें और फिर इस पेस्ट को लगाएं। इससे आपकी डेड स्किन सेल्स का सफाया होगा और आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

फटी एड़ियों के लिए एलोवेरा जेल
देसी घी का नुस्खा
फटी एड़ियों से निजात दिलाने में देसी घी भी एक कारगर नुस्खा है। रोज रात में सोने से पहले यदि आप अपने पैरों पर देसी घी की मालिश करते हैं, तो अगली सुबह तक आपकी स्किन काफी कोमल होने लगती है। घी आपकी स्किन को गहराई से नमी देता है, जिससे एड़ियां सॉफ्ट होने लगती हैं।

फटी एड़ियों के लिए देसी घी
नारियल तेल का नुस्खा
रात में सोने से पहले एड़ियों पर नारियल का तेल लगाकर फिर मोजे पहनकर सोएं। इसके बाद सुबह उठने पर अपनी एड़ियों को रगड़कर साफ करें। इससे आपकी डेड स्किन सेल हटने लगती हैं और त्वचा में नमी बनी रहती है। इस तरह फटी एड़ियों के लिए नारियल का तेल फायदेमंद होता है।

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल
निष्कर्ष - सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या काफी आम है, लेकिन सही घरेलू नुस्खों से एक रात में भी समस्या से राहत पाना संभव है। घी, एलोवेरा और नारियल तेल एड़ियों को गहराई से पोषण देकर त्वचा को मुलायम बनाते हैं। सोने से पहले इन्हें लगाकर मोजे पहनने से दरारें भरने और दर्द कम करने में तेजी से मदद मिलती है।
