लाइफस्टाइल

500 करोड़ का हार तो 200 साल पुराना पेंडेंट, देखें नीता अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन में क्या क्या है

नीता अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ साथ उनके कपड़ों और गहनों की चर्चा भी अक्सर ही होती है। अपने हर नए लुक के साथ नीता जी एकदम यूनिक और करोड़ों की कीमत वाली ज्वेलरी पहनती हैं, जिसका डिजाइन आपने जिंदगी में नहीं देखा होगा। यहां पढ़ें नीता अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन के कुछ मास्टरपीसेस के बारे में.. जिन्होने खूब सुर्खियां बटोरी।

Image

nita ambani royal jewelry

Nita Ambani Jewellery : नीता अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के अरबपति मुखेश अंबानी की पत्नी हैं, अपने भव्य ज्वेलरी कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा पहने गए हर ज्वेलरी पीस की अपनी एक अलग पहचान होती है। खासतौर से जब भी नीता अंबानी अपने पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन से कोई जेवरात पहनती हैं, वह सुर्खियों में छा जाती हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में, लुई वित्ताँ के हाई ज्वैलरी और वॉचेज की क्रिएटिव डायरेक्टर फ्रांसेस्का एम्फिथेट्रोफ ने नीता अंबानी के लग्जरी ज्वेलरी कलेक्शन को लेकर कहा 'इतनी अनूठी और शानदार चीजों को जुटा पाना, सच कहूं तो, अब केवल एक सम्राट के पास ही उसकी संभावना है। यह पूरी तरह से महाराजाओं जैसा है और बेहद यह शाही है।

नीता अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन में वैसे तो एक से बढ़कर एक पीसेस हैं। लेकिन उनका 200 साल पुराना तोता पेंडेंट, मुगल बादशाह शाहजहाँ का खास सरपेच (पगड़ी का जेवर) जिसे उन्होंने एक बाजूबंध के रूप में पहना था तो एमरल्ड का हार सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं।

इंदौर की महारानी सा हार

nita ambani royal jewelry (4)

nita ambani royal jewelry (4)

नीता अंबानी का यह सोटोयर (लंबा नेकलेस) इंदौर की महारानी के मशहूर हार से प्रेरित था। इसे उनके पर्सनल कलेक्शन के डायमंड और एमरल्ड से बनाया गया था। इस नेकलेस में दो बिल्कुल समान 40 कैरेट के नाशपाती आकार वाले हीरे और निजामों के खजाने से जुड़े 40 कैरेट का एक गोल हीरा लगा था। इसके बीचोंबीच 70 कैरेट का शानदार पन्ना जड़ा हुआ है।

100-कैरेट येलो डायमंड का हार

nita ambani royal jewelry (1)

nita ambani royal jewelry (1)

नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की बारात में 100-कैरेट के पीले हीरे का बहुत ही सुंदर और बेशकीमती हार पहना था, इस हीरे को 80 कैरेट के पन्ना-कट सॉलिटेयर ड्रॉप के साथ जोड़ा गया था। इस ज्वेलरी पीस को बनाने में 1,000 घंटे से अधिक का समय लगा था। इस हार में मुगल डिजाइन से प्रेरित कस्टम पोर्ट्रेट-कट हीरे शामिल हैं, जिन्हें पांच झालरों में सजा गया था।

500 करोड़ का एमरल्ड डायमंड का हार

nita ambani royal jewelry (2)

nita ambani royal jewelry (2)

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान नीता अंबानी ने एक एमरल्ड और हीरे का हार पहना था, जिसकी कीमत ₹500 करोड़ से अधिक होने का अनुमान लगाया गया। इस हार में बड़े-बड़े चमकदार हरे एमरल्ड शामिल हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक हैं। इस हार ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

200 साल पुराना तोता पेंडेंट

nita ambani royal jewelry (3)

nita ambani royal jewelry (3)

नीता अंबानी ने हाल ही में वाशिंगटन में एक निजी रिसेप्शन के दौरान 200 साल पुराने तोते के आकार के पेंडेंट को पहना था। यह पेंडेंट कीमती एमरल्ड, रूबी, डायमंड और पर्ल्स के साथ खास कुंदन तकनीक से बना है। जिसमें हरे और लाल एनामेल का प्रयोग किया गया है। यह पेंडेंट न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि इसे नीता अंबानी की पारंपरिक कांचीपुरम सिल्क की भारतीय साड़ी के साथ पहना था।

नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक

nita ambani royal jewelry (5)

nita ambani royal jewelry (5)

नीता अंबानी ने हाल ही में मुंबई में स्वदेश के फ्लैगशिप स्टोर में भारतीय कलाकारों और कारीगरों का सम्मान करते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में नीता अंबानी ने अपने कपड़ों और ज्वेलरी का चयन भी किया, जो भारतीय कला और शिल्प की समृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने 100 साल पुरानी कुंदन पोलकी बालियों और पोल्की डायमंड तो रूबी से लदी पक्षी रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया, जिसे खास जड़ाऊ तकनीक से बनाया गया था।।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article