लाइफस्टाइल

Spelling of Mahashivratri: महाशिवरात्रि लिखने का सही तरीका क्या है, जानिए अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में महादेव के इस पर्व की सही स्पेलिंग

Correct Spelling of Mahashivratri (महाशिवरात्रि कैसे लिखते हैं): महाशिवरात्रि का पर्व शिवजी को समर्पित है। इस दिन चारों ओर भोलेनाथ की पूजा की धूम रहती है। यहां हम आपको महाशिवरात्रि लिखने का सही तरीका, स्पेलिंग और व्याकरण बता रहे हैं। इससे आप भोलेनाथ के इस पर्व की भाषा को लेकर कोई त्रुटि नहीं करेंगे।

Image

Correct Spelling Of Mahashivratri (अंग्रेजी में महाशिवरात्रि कैसे लिखें)

Correct Spelling of Mahashivratri (महाशिवरात्रि कैसे लिखते हैं): महाशिवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। भक्त महादेव की भक्ति के रंग में रंगे दिख रहे हैं। महाशिवरात्रि का पर्व दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार माघ के महीने में और उत्तर भारतीय कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। प्रत्येक चंद्र माह के कृष्ण पक्ष की 13वीं रात और 14 वां दिन विशेष रूप से भगवान शिव का माना जाता है। जब यह माघ (जनवरी-फरवरी) और कुछ हद तक फाल्गुन (फरवरी-मार्च) के महीने का होता है तो इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। इसी दिन को महाशिवरात्रि के तौर पर मनाया जाता है।

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक में महाशिवरात्रि का यह महापर्व अलग अलग तरह से मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन निर्जला व्रत रखते हैं तो कुछ सिर्फ एक समय भोजन करके व्रत रखते हैं। कहीं महाशिवरात्रि को शिव पार्वती के विवाह का दिन मानते हैं तो कई जगह मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि का निर्माण हुआ था। पौराणिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर उपवास रखते हुए भगवान शिव और पार्वती की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

क्या है महाशिवरात्रि का मतलब (How do we spell Maha Shivratri)

महाशिवरात्रि संस्कृत का शब्द है। यह संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है - महा और शिवरात्रि। महा का मतलब यहां माह से है। आम तौर पर रात के समय को ईश्वर के स्त्री पहलू की पूजा के लिए पवित्र और उपयुक्त माना जाता है, और दिन को मर्दाना पहलू के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस खास अवसर पर शिव की पूजा रात के समय में की जाती है। रात के समय शिव की पूजा से शिवरात्रि शब्द बना।

अंग्रेजी में महाशिवरात्रि कैसे लिखें ( Correct spelling of Mahashivratri)

महाशिवरात्रि यूं तो संस्कृत का शब्द है लेकिन अंग्रेजी और हिंदी में भी इसे महाशिवरात्रि ही कहा जाता है। कुछ लोग महाशिवरात्रि को अंग्रेजी में Maha Shivaratri लिखते हैं तो कुछ Mahashivaratri. कई बार Mahasivratri भी लिखा जाता है। वैसे अंग्रेजी में महाशिवरात्रि को अंग्रेजी में सबसे ज्यादा Mahashivratri लिखा जाता है।
Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article