कोई बर्थडे या एनिवर्सरी पार्टी हो या शाम की चाय के साथ कुछ खास खाने का मन हो तो केक एन्जॉय किया जा सकता है। केक अब लगभग हर खुशी का हिस्सा बन चुका है, लोग बाजार से तो घर पर बनाकर केक खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर केक बनाने चाहते हैं, लेकिन ओवन नहीं है। तो आप आसानी से ही प्रेशर कुकर में बढ़िया सा केक बना सकते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - कुकर फटने का रिस्क कैसे कम करें
पहले जहां कुकर में केक बनाने के लिए मोटी नमक की परत बिछाई जाती थी, वहीं अब कई लोग बिना नमक के भी आसान तकनीक अपना रहे हैं। सही तापमान और थोड़ी-सी सावधानी के साथ प्रेशर कुकर को मिनी ओवन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात यह है कि इससे केक अच्छी तरह फूलता है और उसका टेक्सचर भी मुलायम रहता है। अगर आप भी बिना ओवन के घर पर स्पंजी केक बनाना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके काफी काम आ सकता है।
सबसे पहले कुकर को करें तैयार
केक बनाने से पहले कुकर को अच्छी तरह साफ कर लें। कुकर में रबर गैस्केट और सीटी निकाल दें। इसके बाद नीचे एक स्टैंड या छोटी जाली रख दें ताकि केक टिन सीधे तले के संपर्क में न आए।
नमक की जगह स्टैंड का इस्तेमाल
पहले कुकर के तले में मोटी नमक की परत बिछाई जाती थी, लेकिन अब कई लोग केवल धातु के स्टैंड का उपयोग करते हैं। इससे कुकर जल्दी गर्म होता है और सफाई की परेशानी भी कम रहती है।

Homemade Cake
बैटर को ज्यादा न भरें
केक का मिश्रण तैयार करते समय टिन को केवल दो-तिहाई तक ही भरें। बेकिंग के दौरान केक फूलता है, इसलिए अतिरिक्त जगह छोड़ना जरूरी होता है। इससे केक का आकार भी बेहतर बनता है।
प्री-हीट करना न भूलें
कुकर को लगभग 5 मिनट तक खाली गर्म करें। यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले से गर्म कुकर में रखा गया बैटर समान रूप से पकता है और केक का टेक्सचर बेहतर आता है।
केक को हमेशा धीमी या मध्यम-धीमी आंच पर पकाएं। तेज आंच से केक ऊपर से जल्दी पक सकता है लेकिन अंदर कच्चा रह सकता है। फिर लगभग 35 से 45 मिनट बाद टूथपिक या चाकू डालकर चेक करें। अगर वह साफ बाहर निकल आए तो समझिए केक पूरी तरह तैयार है। कुकर में केक बनाना उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जिनके पास ओवन नहीं है।
