लाइफस्टाइल

Chaat History: दिलचस्प है चटपटे चाट का इतिहास, इस महामारी के इलाज के लिए बनाई गई थी ये चटखारे वाली स्ट्रीट फूड

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 12, 2023, 01:13 PM IST

Chaat History: जब भी बाहर घूमने जाने की बात होती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग चटपटे स्ट्रीट फूड्स का ख्याल आता है। लड़कियां खासकर स्ट्रीट फूड्स की दीवानी होती हैं। स्ट्रीट फूड्स की बात हो और चाट का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है।

Image

Chaat History

Chaat History: जब भी बाहर घूमने जाने की बात होती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग चटपटे स्ट्रीट फूड्स का ख्याल आता है। लड़कियां खासकर स्ट्रीट फूड्स की दीवानी होती हैं। स्ट्रीट फूड्स की बात हो और चाट का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। दिल्ली में रहने वाले लोग तो चाट के दीवाने होते हैं। यहां आप कई तरह के चाट का जायका चखने को मिल सकता है। चाट एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे हर कोई बड़े शौक से खाना पसंद करता है। शायद ही कोई हो जिसे चाट खाना पसंद ना हो। कोरोना काल में चाट लवर्स ने घर पर ही कई तरह के चाट का लुत्फ उठाया होगा। चाट का स्वाद लेकर तो सभी खाते हैं लेकिन इसके इतिहास के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। ऐसे में आज हम आपको चाट के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।

कैसे हुई चाट की शुरुआत

वैसे तो आपको देश के अलग अलग हिस्सों में चाट का स्वाद चखने को मिल जाएगा। चाट का इतिहास भी काफी दिलचस्प है। चाट की शुरुआत 16वीं शताब्दी में की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि 16वीं शताब्दी में जब सम्राट शाहजहां और उनकी सेना यमुना किनारे बसने आई, तो यहां का पानी पीने की वजह से हैजा फैल गया था। हैजा से बचने के लिए उस दौर के चिकित्सक ने सम्राट को बैक्टीरिया मारने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थ को बनाने की सलाह दी, जिसमें विभिन्न तरह के स्वाद और मसाले को इस्तेमाल किया गया हो। चिकित्सक की सलाह पर तीखा, मीठा और खट्टा स्वाद मिलाकर मसालों, इमली और जड़ी-बूटियों के पेस्ट के साथ चाट बनाई गई, जिसे उस समय पूरी दिल्ली के लोगों ने खाया था। हैजा के इलाज के लिए बनी चाट का स्वाद आज दुनियाभर में लोग बड़े शैक से चख रहे हैं।

चाट बनाने की रेसिपी

आलू चाट

आलू का चाट आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू लें। इसमें हल्दी, जीरा जैसे मसालों के साथ नींबू का रस मिलाएं और ऊपर से अनारदाना डालाकर जायके का इस चटपटे चाट का लुत्फ उठाएं।

चना चाट

इसको बनाने के लिए छोले को बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नीबू के रस के साथ मिलाएं और फिर इसका आनंद लें।

फ्रूट चाट

फ्रूट चाट बनाने के लिए फलों को काट लें। इसके लिए आप सेब, केला, अंगूर और जो भी फल आपको पसंद हो ले सकते हैं। अब इसमें थोड़ा काला नमक और चाट मसाला मिलाएं और फिर इसका जायका चखें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article