लाइफस्टाइल

Hair care Tips: बालों के लिए नारियल का तेल और नींबू, डैंड्रफ और सफेद बालों की समस्या से तुरंत मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 16, 2023, 07:14 AM IST

नारियल का तेल और नींबू के इस्तेमाल से हेयरफॉल, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन और बालों का सफेद होना जैसी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में जानिए इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

Image

बालों के लिए नारियल का तेल और नींबू (Source:istock)

Hair care Tips: गर्मियों में बालों की देखभा कर पाना काफी मुश्किल होता है। बदलते मौसम के साथ हेयरफॉल, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन और बालों का सफेद होना जैसी तमाम तरह की समस्याएं होती है। बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल से भी हेयरफॉल, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन और बालों का सफेद होना जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए नारियल का तेल और नींबू काफी फायदेमंद साबित होता है। इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। ये दोनों चीजे बालों को जरूरी पोषण देने के साथ साथ बालों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल का तेल और नींबू का कैसे करें इस्तेमाल।

How to use coconut oil and lemon for hair in hindi - नींबू और नारियल का तेल बालों में कैसे लगाए

इसके लिए नारियल का तेल लें और इसे हल्का गर्म कर लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं इसे अपने बालों में लगाएं। अब हल्के हाथों से बालों की मसाज करें और फिर 1 घंटे के लिए इसे बालों पर ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद शैंपू कर लें।

Coconut oil and lemon for hair in hindi - नारियल का तेल और नींबू के फायदे

Coconut oil and lemon healthy hair - स्वस्थ बालों के लिए मददगार

नारियल तेल ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जबकि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। इस दोनों के बालों पर इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और साथ ही बालों की रोम को खोलने में मदद करता है। इससे बालों को पोषण मिलता है जिससे बाल तेजी से लंबे और घने होते हैं।

Coconut oil and lemon for grey hair - सफेद बालों का इलाज

नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल करने से सफेद बालों से भी छुटकारा मिल सकता है। नारियल का तेल और नींबू कोलेजन लेवल को बूस्ट करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हुए पोषण पहुंचाते हैं। इससे सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है और बाल काले और घने होते हैं।

Coconut oil and lemon for dandruff-डैंड्रफ कम करता है

डैंड्रफ कम करने के लिए नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल और नींबू एंटी फंगल गुणों से भरपूर होते हैं जो डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में बेहद कारगर साबित होते हैं।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article