लाइफस्टाइल

Coconut Oil Benefits: जानें नारियल तेल के फायदे, ठंड के मौसम में इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 11:13 PM IST

Coconut Oil Benefits:सर्दी के मौसम में त्वचा सूखी होकर फटने लगती है। ड्राई स्किन वालों को खास तौर पर यह समस्या होती हैं। ऐसे में नारियल के तेल को त्वचा और बालों में लगा सकते हैं, जिसके अनेकों फायदे होते हैं। बस इसके लगाने के तरीकों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। तो इसके लिए ये लेख पढ़ सकते हैं।

Image

सर्दी के मौसम में स्किन और बालों के लिेए दवा का काम करता है नारियल तेल

KEY HIGHLIGHTS
  • ठंड के मौसम में त्वचा में ड्राईनेस की परेशानी होने लगती है
  • त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं कोकनट ऑयल
  • इस तरीके से नारियल के तेल से बालों और त्वची की परेशानी होगी दूर

Coconut Oil Benefits: नारियल का तेल अधिकतर लोग हेयर ऑयल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लगभग हर घर में यह मिल ही जाता है। इसका उपयोग खाना पकाने, त्वचा और बालों पर उगाने के लिए किया जाता है। नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं या एंटी ऑक्सीडेंट विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए यह न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। नारियल का तेल लगाने से त्वचा और बाल मुलायम होते हैं। क्योंकि इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं।

सर्दियों में नारियल तेल लगाने के फायदे-

  • नारियल तेल के इस्तेमाल से रूखी और बेजान स्किन में सुधार आता है।
  • नारियल का तेल त्वचा पर लगाने से यह मुलायम और चमकदार बन सकती है।
  • बालों में नारियल ऑयल लगाने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है।
  • नारियल का तेल लगाने से चेहरे के निशान और दाग धब्बे दूर होते हैं।
  • यह स्किन से जुड़ी बीमारियों का समाधान करता है।

हेल्दी स्किन पाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल-

अगर अच्छा रिजल्ट पाना चाहते हैं और इसके लिए आप बालों पर नारियल का तेल लगा रहे हैं, तो नहाने से 2 घंटे पहले बालों में लगा लें। सर्दी के मौसम में नारियल का तेल जम जाता है। इसलिए आप इसे हल्का गुनगुना करें और इसे बालों में अच्छे से मसाज करते हुए लगाएं। रात को सोने से पहले भी आप नारियल के तेल को बालों में लगा सकते हैं। इसके बाद सुबह उठकर हेयरवॉश कर लें।

इन सबके साथ ही अगर आप त्वचा पर नारियल और लगाना चाहते हैं, तो इसे नहाने के बाद पूरे शरीर पर लगाएं और फिर ऊपर से 1 से 2 मग पानी डालें। ऐसा करने से यह पूरे शरीर में ऑब्जर्व हो जाएगा। नहाने से पहले भी आप इसे पूरे शरीर में लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article