लाइफस्टाइल

Coconut Chutney Recipe: इडली-डोसा से ज्यादा चटनी के दीवाने हो जाएंगे लोग, बस ऐसे बनाएं नारियल की टेस्टी चटनी

Coconut Chutney Recipe (नारियल की चटनी कैसे बनाएं रेसिपी इन हिंदी): साउथ इंडियन खाने के साथ नारियल की स्वादिष्ट सी चटनी खाने का मजा ही अलग है। न केवल साउथ इंडियन के साथ बल्कि ऐसे भी नारियल की चटनी खाई जा सकती है। देखें घर पर नारियल की चटनी कैसे बनती है, रेसिपी इन हिंदी।

Image

नारियल की चटनी कैसे बनाते हैं

Coconut Chutney Recipe (नारियल की चटनी कैसे बनाएं रेसिपी इन हिंदी): ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल का खाना खाना पसंद है, जैसे इडली, डोसा, मेदु वड़ा तो थाली में नारियल की स्वादिष्ट सी चटनी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। ये वाली चटनी केवल स्वाद में बेहतरीन नहीं होती है, बल्कि इसको बनाना भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है। नारियल की चटनी कोकोनट की हल्की मिठास तो मसालों के तीखेपन से मिलकर बनती है। जो किसी भी डिश के स्वाद में इजाफा कर सकती है। वहीं इसको बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। देखें घर पर नारियल की चटनी कैसे बनती है, रेसिपी इन हिंदी।

सामग्री

ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल - १ कप

भुनी हुई चना दाल - 2 बड़े चम्मच

हरा धनिया - आधा कप (बारीक कटा हुआ)

अदरक- 1 इंच का टुकड़ा

हरी मिर्च - 2-3 (स्वादानुसार)

नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच

जीरा - ½ छोटा चम्मच

तड़के के लिए:

राई - ½ छोटा चम्मच,

सूखी लाल मिर्च - 1 या 2,

करी पत्ता - 5-10 पत्ते

नमक - स्वादानुसार

पानी - चटनी को गाढ़ा या पतला करने के लिए आवश्यकतानुसार

नारियल की चटनी कैसे बनती है -

स्वादिष्ट सी साउथ इंडियन स्टाइल की नारियल चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक ब्लैंडर में कद्दूकस किया हुआ नारियल, भूनी हुई चना दाल, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, जीरा और नमक मिलाकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पीस लेना है। हालांकि ध्यान रखें कि, चटनी ज्यादा पतली न हो जाए, इसलिए आपको पानी धीरे धीरे और कम कम ही मिलाना है। पीसी हुई चटनी को एक कटोरी में निकाल लें और उसके ऊपर स्वाद अनुसार नींबू का रस डाल लें। फिर एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें राई और लाल मिर्च के साथ करी पत्ते को चटकने दें और शानदार तड़का तैयार कर चटनी के ऊपर डाल दें। और बस आपकी स्वादिष्ट टेस्टी और देसी स्टाइल की नारियल चटनी बनकर तैयार है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article