लाइफस्टाइल

Christmas day 2022 : क्रिसमस पर आप बनें बच्चों के सांता, बजट में चुन सकते हैं ये गिफ्ट ऑप्शन

Christmas 2022 : क्रिसमस डे के मौके पर आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को प्यार दिखा सकते हैं। इस मौके पर आप अपनों को कई तरीके से खुश कर सकते हैं। एसेंशियल ऑयल से बनी कैंडल्स और नैचुरल चीजों को गिफ्ट के रूप में देना आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

Image

जानिए कैसे क्रिसमस के मौके पर बच्चों के लिेए बनें सांता

KEY HIGHLIGHTS
  • इस क्रिसमस फैमली और फ्रैंड्स को ये गिफ्ट्स देकर करें खुश
  • काम आएंगे बजट फ्रेंडली सीक्रेट सांता गिफ्ट Ideas
  • क्रिसमस पर बच्चों को गिफ्ट देने के लिए ये टिप्स रहेंगे बेस्ट

Christmas day 2022 : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के तौर पर मनाया जाता है। क्रिसमस को ईसाई धर्म के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यीशु मसीह के जन्मदिन पर क्रिसमस मनाया जाता है। इसको मनाने को लेकर कुछ परंपराएं हैं, जैसे कि क्रिसमस ट्री की सजावट करना, चर्च में मोमबत्तियां जलाना ,सांता के जैसे रेड ड्रेस व कैप पहनकर एक दूसरे को गिफ्ट देना। बच्चे अक्सर अपने सांता का इंतजार करते हैं। अगर आप भी सांता बनकर बच्चों और दोस्तों को गिफ्ट बांटकर खुश करना चाहते हैं, लेकिन गिफ्ट चुनने में कंफ्यूज हैं, तो हम बताते हैं आपको शानदार गिफ्ट ऑप्शंस।

प्लांट्स

बहुत सारे लोग प्रकृति प्रेमी होते हैं और नेचुरल चीजों से उन्हें काफी लगाव होता है। सांता बनकर आप ऐसे लोगों को फ्लावरिंग प्लांट्स या शो प्लांट्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह वाकई खास गिफ्ट है, जो आपके दोस्तों को काफी खुश कर सकता है।

मेकअप किट-

लड़कियों और महिलाओं को सजना-संवरना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अपने बजट के अंदर उन्हें एक अच्छा मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि आमतौर पर हर लड़की इसे पसंद करेगी। आजकल बाजार में कई ब्रांड्स के अच्छे विकल्प आपको मिल जाएंगे।

कलर बुक

अगर आप बच्चों को सांता बनकर गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आपके पास बहुत सारे ऑप्शन है। बच्चों को कलर बुक भी काफी पसंद आएगा, क्योंकि अक्सर बच्चे कलर बुक की रंगहीन आकृतियों में रंग भरना पसंद करते हैं। यह गिफ्ट उनको खुश करने के साथ-साथ उनकी कला को भी प्रोत्साहित करने का काम करेगा। ‌

स्पीकर

अगर आपका कोई ऐसा दोस्त है, जिसे आप गिफ्ट देना चाहते हैं और उसे गाना सुनना बेहद पसंद है, तो आप उसे मिनी स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट आपके बजट में आसानी से आ जाएगा और यह गिफ्ट आपके दोस्त के लिए भी यादगार बन सकेगा। बाजार में 800 से लेकर आपकी पॉकेट के अनुसार बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें कई अच्छे ब्रांड भी मिल जाएंगे।

सिक्विन कुशन

इसके अलावा सिक्विन कुशन आजकल खूब ट्रेंड में है। यह गिफ्ट के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इस पर आप अपने दोस्त की फोटो छपी हुई सिक्विन वर्क करा सकते हैं, जो आमतौर पर किसी को भी पसंद आ जाएगा और सांता का गिफ्ट उनके लिए खास होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article