Chilli Garlic Potato Recipe: जब भी दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फूड्स की बात होती है उसमें चिली गार्लिक पोटैटो का नाम जरूर आता है। ये खाने में जितना क्रिसपी और तीखा लगता है, उतना ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। इस स्ट्रीट फूड की दीवानगी Zen Z के बीच काफी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में ज्यादातर बच्चे इस स्ट्रीट फूड का स्वाद फूड कार्ट पर चखते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे बनाना बेहद आसान है। यहां बताई गई रेसिपी की मदद से आप आसानी से घर पर क्रिसपी चिली गार्लिक पोटैटो बना सकते हैं। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।
सामग्री
- आलू - 3-4 मीडियम साइज़ के
- तेल - तलने के लिए
- लहसुन (बारीक कटा हुआ) - 1.5 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
- सोया सॉस - 1 चम्मच
- चिली सॉस - 1 चम्मच
- टोमैटो केचप - 1 चम्मच
- शहद - 1/2 चम्मच
- सिरका (विनेगर) - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - गार्निश के लिए
बनाने की विधि
1. आलू तैयार करें
सबसे पहले, आलू को छीलकर फ्रेंच फ्राइज़ की तरह लंबा काट लें। आलू को ठंडे पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें ताकि उनका स्टार्च निकल जाए। इसके बाद, आलू को पानी से निकालकर एक साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
2. आलू तलें
एक पैन या कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर, आलू को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तले हुए आलू को निकालकर एक प्लेट में रखें।
3. सॉस तैयार करें
एक और पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप, शहद और सिरका डालें। सभी सॉस को अच्छी तरह से मिला लें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
4. मिलाएं और परोसें
पैन में तले हुए आलू डालें और सॉस के साथ अच्छी तरह से मिलाएँ ताकि आलू पर सॉस की एक अच्छी कोटिंग हो जाए। आलू को 2-3 मिनट तक सॉस के साथ भूनें। गैस बंद करें और इसे एक सर्विंग डिश में निकाल लें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।
