लाइफस्टाइल

मशहूर शेफ ने बताई चिकन दम बिरयानी बनाने की आसान सी रेसिपी, यहां से नोट कर लें Recipe

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 19, 2025, 12:49 PM IST

Chicken Dum Biryani Recipe (चिकन दम बिरयानी): क्या आप भी बिरयानी के दीवाने हैं, लेकिन इसे बनाना काफी मुश्किल लगता है। तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। मशहूर शेफ रणवीर बरार ने चिकन दम बिरयानी की रेसिपी बताई है। यहां से नोट कर लें झटपट रेसिपी।

Image

चिकन दम बिरयानी रेसिपी (Photo: istock)

Chicken Dum Biryani Recipe (चिकन दम बिरयानी): बिरयानी का नाम सुनते ही नॉन वेज लवर्स के मुंह में पानी आ जाता है। कुछ लोग बिरयानी के ऐसे दीवाने होते हैं कि उन्हें अगर रोज बिरयानी दी जाए तो इसका स्वाद चखने से पीछे न हटे। हालांकि ज्यादातर लोग मार्केट से खरीदकर बिरयानी खाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि इसे बनाना बेहद आसान है। मशहूर शेफ रणवीर बरार ने चिकन दम बिरयानी की रेसिपी बताई है जिसे फॉलो कर आप घर पर झटपट चिकन दम बिरयानी बना सकते हैं।

चावल के लिए सामग्री

  • 1 किलो बासमती चावल
  • 4 लौंग
  • आधा इंच दालचीनी
  • 2 हरी इलायची
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ कप घी

मेरिनेशन के लिए

  • 1 किलो चिकन
  • 4 मध्यम आकार के कटे हुए प्याज़,
  • 2 बड़े चम्मच बरिस्ता/तले हुए प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच केसर का पानी
  • पुदीना
  • आधा कप दही
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच देगी मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 3-4 हरी मिर्च, कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक

बनाने का तरीका

चिकन को करे मैरिनेट

एक बाउल में चिकन डालें और सभी सामग्री के साथ मैरीनेट करें। इसके बाद चिकन को 3 घंटे के लिए छोड़ दें।

चवाल को पकाएं

  • अब चावल को अच्छी तरह धोकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद एक बड़े भगौने में पानी को गर्म करें। उसमें घी और नमक डालें।
  • इसमें लौंग, दालचीनी और हरी इलायची डालें। चावल डालें और उबालने दें। तुरंत आंच धीमी कर दें और धीमी आंच पर चावल को 80% पकने दें।

अब करें बिरयानी की तैयारी

  • अब भारी तले वाले पैन में घी और मैरिनेटेड चिकन डालें और इसे 7-8 मिनट के लिए पकने दें।
  • अब दूसरे बर्तन में दम लगाएं। इसके लिए सबसे पहले चावल डालें, फिर चिकन डालें और फिर ऊपर से चावल डालें। फिर चिकन ग्रेवी को इसके ऊपर डालें।
  • चिकन के पैन में पानी, दूध, केसर का पानी, घी, पुदीने के पत्ते, बरिस्ता, नमक और हरा धनिया डालकर बिरयानी में मिलाएं।
  • इसमें थोड़ा और केसर का पानी, गुलाब जल और केवड़ा वॉटर मिलाएं और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं।
  • फिर इसे गरमागरम प्लेट में रायते के साथ सर्व करें।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article