Chandra Shekhar Azad Death Anniversary 2026, ChandraShekhar Azad Quotes in Hindi: चंद्रशेखर आज़ाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन अमर क्रांतिकारियों में से थे, जिनका नाम साहस, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक बन चुका है। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के भाबरा (अब आजादनगर) में हुआ था। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना प्रबल थी। महज 15 वर्ष की आयु में असहयोग आंदोलन में भाग लेने पर जब उन्हें अदालत में पेश किया गया, तो उन्होंने अपना नाम आजाद, पिता का नाम स्वतंत्रता और निवास स्थान जेलखाना बताया। तभी से वे चंद्रशेखर आजाद कहलाने लगे।
वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के प्रमुख सदस्य थे और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के सहयोगी थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ कई साहसिक कार्यों में भाग लिया। उनका विश्वास था कि स्वतंत्रता केवल अहिंसा से नहीं, बल्कि आवश्यक होने पर सशस्त्र संघर्ष से भी प्राप्त की जा सकती है।
27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (अब आजाद पार्क) में पुलिस से घिर जाने पर उन्होंने वीरता से मुकाबला किया। अंत में, अपनी प्रतिज्ञा निभाते हुए कि वे कभी जीवित पकड़े नहीं जाएंगे, उन्होंने स्वयं को गोली मार ली। उनका बलिदान भारतीय युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
Chandrashekhar Azad Motivational Quotes in Hindi
आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर नजर डालते हैं देशभक्ति के जज्बे से भरे उनके कुछ प्रेरक विचार:
1. ऐसी जवानी किसी काम की नहीं जो अपनी मातृभूमि के काम न आ सके।
2. अगर अभी भी तुम्हारा खून नहीं खौला तो यह खून नहीं पानी हैं।
3. जब तक हम अपने लक्ष्य में सफल नहीं होते, हमें हारने का कोई हक नहीं है।
4. मैं जीवन की अंतिम सांस तक देश के लिए लड़ता रहूंगा।
5. मेरा यह छोटा-सा संघर्ष ही कल के लिए महान बन जाएगा।
6. दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आजाद हैं, आजाद ही रहेंगे।
7. मेरा नाम आजाद है, मेरे पिता का नाम स्वाधीनता है और मेरा घर जेलखाना है।
8. स्वतंत्रता संग्राम के लिए मैं तैयार हूं अपनी आखिरी सांस तक।
9. समय के मानव द्वारा ही नहीं, समय के साथ ही चलता है।
10. जो आज़ादी के लिए लड़ते हैं, वे जीवन में आज़ाद रहते हैं।
11. सच्चा धर्म वही है जो स्वतंत्रता को परम मूल्य की तरह स्थापित करे।
चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि संदेश (Messages to Pay Tribute to Chandra Shekhar Azad)
1. चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और देशभक्ति हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। उन्हें श्रद्धांजलि।
2. चंद्रशेखर आजाद ने हमें यह सिखाया कि देश के लिए निडर होकर लड़ना ही सच्चा बलिदान है।
3. हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानी, चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनका साहस और देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
4. वीर चंद्रशेखर आजाद की वीरता और देशभक्ति को सलाम। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है।
5. आजाद ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि को स्वतंत्रता दिलाई। उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर नमन।
