लाइफस्टाइल

सबसे बड़ी फूडी हैं ब्राइड टू बी परिणीति चोपड़ा, इस इटालियन डिश की दीवानी हैं राघव की होने वाली वोटी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 24, 2023, 11:31 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्राइड टू बी परिणीति चोपड़ा खाने की बेहद शौकीन हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फूड डायरियज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। परिणीति के इंस्टाग्राम पर 42.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। परिणीति एक फूड लवर हैं क्योंकि जब भी खाने की बात होती है उनका पंजाबी अवतार देखने को मिलता है।

Image

parineeti favourite dish

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्राइड टू बी परिणीति चोपड़ा खाने की बेहद शौकीन हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फूड डायरियज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। परिणीति के इंस्टाग्राम पर 42.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। परिणीति एक फूड लवर हैं क्योंकि जब भी खाने की बात होती है उनका पंजाबी अवतार देखने को मिलता है। वैसे तो परिणीति को खाने में कई सारी चीजें पसंद है लेकिन उनकी पसंदीदा फूड पिज़्ज़ा है। परिणीति को पिज्जा खाना बेहद पसंद है।

सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए परिणीति ने बताया था कि उन्हें घर का बना खाना खाना पसंद है। इसके साथ ही उनकी पसंदीदा डिशेज में दाल मखनी भी शामिल है। वहीं एक्ट्रेस पिज्जा की दीवानी हैं। फैंस के सवालों का जवाब देते हुए परिणीति ने बताया था कि उन्हें पिज्जा पर हरी मिर्च की टॉपिंग बेहद पसंद है।

इसके साथ ही जब परिणीति से एक फैंन ने पूछा कि उन्हें किस ब्रांड का पिज्जा खाना पसंद है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें डोमिनोज़ का पिज्जा बेहद पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि काश मुझे सदस्यता कार्ड मिल सके। वहीं जब उनसे एक फैंन ने पूछा कि क्या किसी दोस्त को उनके भाई के फूड वेंचर का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर उन्हें रेस्तरां में खाना खाने के लिए छोड़ दिया गया तो बिजनेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। परिणीति बहुत बड़ी वाली फूडी हैं और वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रेसिपी और डिशेज के बारे में कुच ना कुछ शेयर करती रहती हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article