लाइफस्टाइल

दुल्हन के हाथों में सबसे सुंदर लगेगी मेहंदी की ये डिजाइन, न्यू ब्राइड्स अभी से सेलेक्ट कर लें ट्रेंडी Mehndi Design

अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी ब्राइडल मेहंदी के लिए लेटेस्ट और सबसे ट्रेंडी वाले डिजाइन्स तलाश रही हैं। तो मेहंदी के ये डिजाइन्स बेस्ट हो सकते हैं। देखें ब्राइडल मेहंदी फोटो, मेहंदी डिजाइन नई, बैक हैंड मेहंदी।

Image

Bridal Mehndi Design Photo

शादी की तैयारियों में अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा इंतजार होता है, तो वह है दुल्हन की मेहंदी। कहते हैं कि मेहंदी जितनी गहरी रचती है, शादी का रंग भी उतना ही शानदार होता है। आजकल सिर्फ पारंपरिक बेल-बूटों वाली मेहंदी ही नहीं, बल्कि मिनिमल, अरेबिक, फुल हैंड, मंडला और पर्सनलाइज्ड डिजाइन्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। नई दुल्हनें अब ऐसे डिजाइन्स चुन रही हैं जो खूबसूरत होने के साथ फोटो और वीडियो में भी अलग नजर आएं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - फिर लौट आया बनारसी लहंगों का ट्रेंड

अगर आपकी शादी भी आने वाले महीनों में है, तो आखिरी समय तक इंतजार करने की बजाय अभी से अपनी पसंदीदा मेहंदी डिजाइन चुन लेना बेहतर रहेगा। सही डिजाइन आपके ब्राइडल लुक को और भी खास बना सकता है। आइए देखते हैं ऐसे ट्रेंडी Mehndi Designs, जो इस समय न्यू ब्राइड्स की पहली पसंद बने हुए हैं और हर शादी में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन फोटो

शादी के लिए अगर न्यू ब्राइड्स एकदम ही क्लासिक ट्रेडिशनल लुक वाली मेहंदी का डिजाइन तलाश रही हैं। तो आपके ये वाली फूल हैंड राजस्थानी पैटर्न की हाथी, मोर, दूल्हा-दुल्हन और वेडिंग थीम वाली मेहंदी का डिजाइन बेस्ट हो सकता है। ऐसी वाली मेहंदी दुल्हन के हाथ में चार चांद लगा देती हैं। इसमें आप अपनी पसंद से कस्टमाइजेशन भी करवा सकती हैं।

इन दिनों एकदम ही यूनीक लुक वाली कश्मीरी मेहंदी का डिजाइन भी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। ब्राइड्स इस तरह का डिजाइन देखकर भी अपनी शादी की मेहंदी रचा सकती हैं। फूल, बेल और चेक्स का ऐसा पैटर्न काफी ज्यादा सुंदर लगता है।

मोर और कमल के फूल वाली ये ब्राइडल मेहंदी का तो क्या ही कहना है। इस तरह की मेहंदी दुल्हन के हाथों में बहुत ही प्यारी लगेगी। ऐसे वाली डिजाइन की मेहंदी मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों स्टाइल की है। ये डिजाइन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर भी हो रही है।

अगर आप सिंपल मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो आपके लिए मांडला फूल स्टाइल वाली मेहंदी की डिजाइन भी बढ़िया रहेगी। ब्राइडल मेहंदी की ऐसी डिजाइन एवरग्रीन है और आप अपनी के शेप में मांडला फूल, बेल वाली मेहंदी रचा सकती हैं।

जरूर ही अगर आप ब्राइड हैं या आपकी कोई करीबी दुल्हन बनने वाली है, तो उसके लिए ये वाली दुल्हन मेहंदी की डिजाइन्स बेस्ट हो सकती हैं। ये वाली ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स आपको अभी से सेलेक्ट करके सेव कर लेना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article