देश

जाकिर नाइक के संगठन पर अब राज्य भी ले सकेंगे एक्शन, UAPA के तहत फंड और संपत्तियों पर रोक लगाने का मिला अधिकार

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है। गृह मंत्रालय ने 26 नवंबर को गजट नोटिफिकेशन जारी कर यह शक्तियां सौंपीं।

Image

IRF पर 5 साल बढ़ाया गया था प्रतिबंध (फाइल फोटो)

Photo : PTI

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कदम के बाद राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन से जुड़े फंड, वित्तीय संपत्तियों और परिसरों को लेकर सीधे कानूनी और प्रवर्तन कार्रवाई कर सकेंगे। इससे पहले केंद्र ने 13 नवंबर को IRF पर लगा प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ाया था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article