एजुकेशन

IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026 Out: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क पीईटी का एडमिट कार्ड जारी, ibps.in पर करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026, Sarkari Result: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए पीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026, Sarkari Result: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS RRB Clerk Admit Card) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती प्रक्रिया के लिए आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट/ क्लर्क पोस्ट के लिए पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (IBPS RRB Office Assistant Admit Card) दिया हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IBPS RRB Clerk PET Exam Date 2026: आईबीपीएस क्लर्क की भर्ती परीक्षा कब होगी

जारी शेड्यूल के मुताबिक आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क पीईटी परीक्षा 26 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। जबकि ऑफिस असिस्टेंट (Clerk) के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026: Download Here

IBPS RRB Clerk PET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  2. माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  4. डेट ऑफ बर्थ (DOB)
  5. परीक्षा का नाम (Exam Name)
  6. परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
  7. एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address)
  8. एग्जाम की टाइमिंग (Exam Timing)
  9. एग्जाम की कुल टाइमिंग (Exam Hours)
  10. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)

IBPS RRB Clerk Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम या अन्य किसी पर्सनल डिटेल में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऑफिशियल मेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करवाकर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article