लाइफस्टाइल

Breakup Shayari, Quotes, Messages: टूटे रिश्ते के दर्द पर लगाएं मरहम, अपनी एक्स को भेजें ये शानदार ब्रेकअप शायरी, कोट्स और संदेश

Breakup Shayari, Quotes, Messages in Hindi: अगर आप भी ब्रेकअप के दर्द को झेल रहे हैं तो यहां हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। हम आपके लिए लाए हैं ब्रेकअप शायरी, कोट्स, स्टेटस और मैसेज जिसके जरिए आप अपनी बात अपनी एक्स तक पहुंचा सकते हैं:

Image

ब्रेकअप शायरी, कोट्स, मैसेजेस (Photo: iStock)

Break up Shayari, Quotes, Messages in Hindi: ब्रेकअप कभी किसी के लिए आसान नहीं होता। हालांकि कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि दो लोगों को अपना रिश्ता खत्म कर आगे बढ़ना पड़ता है। कुछ लोग अलगाव के इस दर्द से उबर जाते हैं तो कुछ को ब्रेकअप का गम लंबे समय तक सताता रहता है। ब्रेकअप के बाद कई तरह के खयाल और जज्बात मन में उमड़ते हैं। दिल को लगता है कि आखिरी बार उनसे कुछ कह दिया जाए जिससे इस दर्द का इलाज हो सके। अगर आप भी ब्रेकअप के दर्द को झेल रहे हैं तो यहां हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। हम आपके लिए लाए हैं ब्रेकअप शायरी, कोट्स, स्टेटस और मैसेज जिसके जरिए आप अपनी बात अपनी एक्स तक पहुंचा सकते हैं:

Breakup Shayari in Hindi

1. पता तो मुझे भी था कि लोग बदल जाते हैं,

पर मैंने तुम्हें उन लोगों में कभी गिना ही नहीं था !

2. दोस्ती मोहब्बत से पहले हो सकती

मोहब्बत के बाद नहीं

दवा मरने से पहले काम आ सकती है

मरने के बाद नहीं !

3. जब कोई किसी का साथ छोड़ता है,

तो सिर्फ आंखें नहीं दिल भी रोता है !

4. कसूर ना तेरा था कसूर ना मेरा था !

कसूर तो हमारी तकदीर का था,

जिसने हमें मिलवाया मगर

मिलाया नहीं !

Breakup Quotes in Hindi

5. तुझसे बिछड़ने के बाद इतना बिखर गया हूं

सिर्फ सांसे चल रही है दिल से मर गया हूं !

6. सुनो एक बात कहनी थी तुमसे

अब पहले जैसा प्यार नहीं हो सकता क्या..!

7. कभी-कभी ऐसा होता है जिंदगी में,

बिना गलती के मिल जाती है सजा हमें,

जिसे दिल में बसाओ, वही चला जाता है

और हिस्से में तनहाई आ जाती है।।

8. तेरे जाने से कुछ बदला नहीं,

बस तू अब मेरी दुनिया में नहीं।

जो कभी बसता था सांसों में,

वही अब नहीं है बाहों में।।

9. ये मोहब्बत के हादसे अक्सर

दिलों को तोड़ देते हैं

तुम मंजिल की बात करते हो

लोग राहों में ही साथ छोड़ देते हैं !

Breakup Messages in Hindi

10. तुम्हारी याद में जैसे हम रोते हैं,

वैसे तो आजकल के लोग गहरी नींद में सोते हैं !

11. जिसे टूटकर चाहा,

उसे ने छोड़ दिया बेहिसाब।

अब कोई पूछता है दिल का हाल,

तो हंसकर कहते हैं, सब ख्वाब था जनाब।।

12. जल्दी टूटने वाले नहीं थे हम,

बस कोई अपना बनाकर तोड़ गया..!

13. अगर बिछड़ने से मुस्कुराहट लौट आए तुम्हारी,

तो हक है तुम्हे किए मुझसे दूरियां बना लो !

14. कुछ इस तरह से टूटा है रिश्ता हमारा,

कि कोई धागा अब इसे जोड़ नहीं पाया।

तुम्हारी याद तो आएगी उम्र भर,

लेकिन लौट कर आने की अब कोई वजह नहीं बची।

15. न जाने क्यों फर्क नही पड़ता अब उसको,

एक पल का भी सब्र नही था पहले जिसको !

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article