लाइफस्टाइल

Bodhi Day 2025: आज है बोधि दिवस, इस खास दिन पर पढ़ें गौतम बुद्ध के जीवन बदल देने वाले कोट्स

बोधि दिवस 2025, Bodhi Day 2025: हर साल 8 दिसंबर को बोधि दिवस मनाया जाता है। इसी दिन पर सिद्धार्थ गौतम ने बोधि वृक्ष के नीचे बैठ आत्मज्ञान प्राप्त किया था और वे बुद्ध बने थे। इस खास दिन पर आप भी पढ़ें गोतम बुद्ध जीवन बदल देने वाले कोट्स, विचार।

Image

Bodhi Day (1)

बोधी दिवस 2025, Bodhi Day 2025: हर साल 8 दिसंबर के दिन पर बोधि दिवस मनाया जाता है। इसी पावन दिन पर राजकुमार सिद्धार्थ गौतम ने राज पाठ छोड़ बिहार के बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे आत्मज्ञान की प्राप्ति की थी और वे महात्मा बुद्ध बने थे। गौतम बुद्ध ने अपनी शिक्षाओं के आधार पर बौद्ध धर्म की नींव रखी थी। हर साल बौद्ध धर्म के पालकों द्वारा सच्चे मन से बोधि दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर सभी लोग ध्यान करते हैं, धर्म अध्ययन, बौद्ध ग्रंथों का जाप और भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। यह दिन हमें गौतम बुद्ध के विचारों की भी याद दिलाता है, जो व्यक्ति को जीवन जीने की राह दिखाते हैं। इस खास दिन पर आपको भी जरुर ही गौतम बुद्ध के इन प्रेरणादायक विचारों को अपने जीवन में शामिल करना ही चाहिए।

Gautam Buddha Quotes in Hindi

1. जिसे जान-बूझकर झूठ बोलने में लज्जा नहीं,

वह कोई भी पाप कर सकता है,

इसलिए तू यह हृदय में अंकित कर ले कि

मैं हंसी-मजाक में भी कभी असत्य नहीं बोलूंगा।

2. सत्यवाणी ही अमृतवाणी है,

सत्यवाणी ही सनातन धर्म है।

सत्य, सदर्थ और सधर्म पर संतजन सदैव दृढ़ रहते हैं।

3. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि

तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो।

फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी,

इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।

4. संतोष सबसे बड़ा धन है,

वफादारी सबसे बड़ा संबंध है

और स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है।

5. आप जैसा सोचते हैं आप बिल्कुल वैसे ही बनते हैं

इसलिए अच्छा बनने के लिए हमेशा अच्छा सोचिए

Bodhi Divas Wishes

6. बोधि वृक्ष के नीचे जो सत्य का प्रकाश मिला,

उसी ने दुनिया को नया विश्वास मिला,

मन शांत हो तो सब आसान हो जाता है,

बोधि दिवस हमें यही ज्ञान देता है।

7. बुद्ध ने दिखाया—अज्ञान से ज्ञान का रास्ता,

शांति से मिलता है हर कठिन वास्ता,

बोधि दिवस पर जागे नया प्रकाश,

हर मन बने प्रेम और दयानिधि का वास

8. ध्यान की राह मन को हल्का कर देती है,

करुणा की रोशनी जीवन बदल देती है,

बोधि दिवस हमें आत्मज्ञान का वरदान दे,

हर हृदय में शांति का दीप जले

9. क्रोध से दूरी, करुणा से नज़दीकी,

यही है बुद्ध की सबसे सुंदर सीख ही,

मन को निर्मल बनाओ हर पल,

बोधि दिवस मनाओ प्रेम के संग मिल

10. ज्ञान वहीं है जहाँ मन शांत होता है,

अहंकार के बादल जब दूर होता है,

बोधि दिवस की पावन बेला में,

आत्मा का प्रकाश फिर से लौट आता है

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article