LIVE

Happy Holi 2022 Hindi Wishes Images, Messages, Shayari: 'मन का उल्लास है होली' इन रोमांटिक शुभकामना संदेशों से बनाए अपनों का त्योहार खास

Happy Holi 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Messages, Shayari, Status: आज पूरे भारत में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होलिका दहन के अगले दिन यह त्यौहार मनाया जाता है। अगर आप अपने दोस्तों और परिजनों को रंगो के त्यौहार की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां देखें कोट्स, विशेज, तस्वीर, एसएमएस और मैसेजेस।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 18, 2022, 15:33 IST
Follow on Google News
Happy Holi 2022 Hindi Wishes Images, Messages, Shayari: 'मन का उल्लास है होली' इन रोमांटिक शुभकामना संदेशों से बनाए अपनों का त्योहार खास

Happy Holi 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Messages, Shayari, Status: भारत में आज होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्यौहार हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है। हमारा देश भारत विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का देश है और होली भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो हर किसी को उल्लास और उत्साह से भर देता है। 

Also Read: Holi 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: कर्क राशि वाले होली पर करें इन रंगों का प्रयोग, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय

होली के त्यौहार को रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना गया है। इस वर्ष होली 18 और 19 मार्च को मनाई जाएगी। भद्रकाल की वजह से विशेष संयोग बन बन रहा है जिसकी वजह से दो दिन लोग होली खेलेंगे।

Also Read: Holi 2022: होली पर इस तरह करें अपने आराध्य देवों की पूजा, होगी पुण्य लाभों की प्राप्ति

होली के दिन लोगों के घरों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनती हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी मतभेद दूर करते हैं। इसके साथ होली की सुबह से ही लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को नए और खास अंदाज में होली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखें खूबसूरत कोट्स, विशेज, मैसेजेस, एसएमएस, तस्वीरें और स्टेटस। 

MAR 18, 2022 15:17 IST

मन का उल्लास है होली

सभी रंगों का रास है होली,
मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए ख़ास है होली।
हैप्पी होली 2022

MAR 18, 2022 13:47 IST

रास रचाये गोकुल में कन्हैया

रास रचाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की शुभकामनाएं

MAR 18, 2022 12:58 IST

फाल्गुन का महीना, वो मस्ती के गीत

फाल्गुन का महीना, वो मस्ती के गीत,
रंगों का मेल, वो नटखट सा खेल
दिल से नकलती है ये प्यार की बोली
मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली।

MAR 18, 2022 11:55 IST

होली अब के बार की, ऐसी कर दे राम

होली अब के बार की, ऐसी कर दे राम।
गलबहिंया डाले मिलें, ग़ालिब अरु घनश्याम।।

मनसा-वाचा-कर्मणा, भूल गए सब रीत।
होली के संतूर से, गूंजे ऐसे गीत।।

इक तो वो मादक बदन, दूजे ये बौछार।
क्यों ना चलता साल भर, होली का त्यौहार।।

MAR 18, 2022 10:57 IST

होली का संस्कृत श्लोक

अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।
होलिकापर्वशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।।

 सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने।
लब्ध्वा शुभं होलिकापर्वेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्‌।।

 आशासे यत् होलिकापर्व भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।।

MAR 18, 2022 09:57 IST

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार

MAR 18, 2022 09:13 IST

देते हैं आपको हम दिल से ये दुआयें

देते हैं आपको हम दिल से ये दुआयें,
होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं,
आपके सभी सपने चुटकी में पूरे हों
आपके जीवन में दुख कभी ना आए
रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

MAR 18, 2022 08:34 IST

तुम अपने रंग में रंग लो तो होली है

तुम अपने रंग में रंग लो तो होली है।
देखी मैंने बहुत दिनों तक
दुनिया की रंगीनी,
किंतु रही कोरी की कोरी
मेरी चादर झीनी,
तन के तार छूए बहुतों ने
मन का तार न भीगा,
तुम अपने रंग में रंग लो तो होली है।

MAR 18, 2022 07:53 IST

त्योहार ये रंग का, त्योहार ये भंग का

त्योहार ये रंग का,
त्योहार ये भंग का,
मस्ती में मस्त हो जाओ आज,
होली में दोगुना मजा है यार के संग का!

MAR 18, 2022 07:06 IST

रास रचाये गोकुल में कन्हैया

रास रचाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की शुभकामनाएं

MAR 17, 2022 22:25 IST

Holi Wishes In Hindi: रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी

रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी,
रंगीली रहे यह बंदगी हमारी,
कभी न बिगड़े या प्यार की रंगोली।
ऐ मेरे यार हैप्पी होली! 

MAR 17, 2022 22:23 IST

Happy Holi 2022 Wishes: पिचकारी से रंगों की बौछार

पिचकारी से रंगों की बौछार,
उड़ती गुलाल का गुबार,
और सब पर बरसता अपनों का प्यार,
यही है यारो होली का त्योहार

Happy Holi 2022!

MAR 17, 2022 22:22 IST

होली पर अपनों को दें बधाई

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार..
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

Happy Holi 2022
 

MAR 17, 2022 22:21 IST

आज मनाया जा रहा है होली का त्यौहार

होली का त्यौहार भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। रंगों का त्यौहार होली हर वर्ष फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस वर्ष विशेष संयोग बनने की वजह से यह आज यानी 18 मार्च के साथ 19 मार्च को भी मनाई जाएगी।