लाइफस्टाइल

Birthday Wishes for Office Colleague: इन 10 मैसेज, कोट्स के जरिए Colleague को दें जन्मदिन की शुभकामनाएं, यहां देखें बेस्ट विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 23, 2024, 11:36 AM IST

Birthday Wishes for Office Colleague: अगर आप अपने ऑफिस कलीग को बर्थडे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें बेस्ट विशेज।

Image

Birthday Wishes for Office Colleague

Birthday Wishes for Office Colleague: ऑफिस एक ऐसी जगह होती है जहां लोग काम करने के साथ साथ जमकर मस्ती करते हैं। लेकिन ये तभी मुमकिन हो पाता है जब ऑफिस में आपके कलीग अच्छे हों। कामकाजी लोग घर से ज्यादा समय ऑफिस में बिताते हैं। ऐसे में यहां उनके कुछ अच्छे दोस्त भी बन जाते हैं। जिसके साथ वो अपना ज्यादातर समय बिताते हैं और अपनी हर बातें शेयर करना पसंद करते हैं। कई बार लोग अपने कलीग को स्पेशल भी फील कराने की कोशिश करते हैं। खासकर तब जब उनका बर्थडे हो। ऑफिस कलीग को बर्थडे विश करने के लिए लोग सरप्राइज प्लान करते हैं और साथ ही मैसेज भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑफिस कलीग को बर्थडे विश करना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज भेज सकते हैं।

Birthday Wishes For Colleague - बर्थडे विशेज फॉर कलीग्स

1. बादल ने बोला लहरों से

लहरों ने बोला सूरज से

हम कहते हैं आपको दिल से

जन्मदिन की बधाई !

Happy Birthday !

2. ना मैसेज से ना जुबान से

ना गिफ्ट से ना पैगाम से

आपको जन्मदिन मुबारक हो

सीधे दिल और जान से !

जन्मदिन की बधाई !

3. ऊपर वाला हम से भी पहले

आपकी दुआ कबूल करें

आपकी उम्र बढ़ती रहें

और इसी तरह जवान दिखती रहें !

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

4. जीवन में हमेशा मिले कामयाबी

हर वक्त सदा तू खुशहाल रहे

न डगमगाए किसी भी डगर पर तू

हर कदम इतना तेरा बेमिसाल रहे !

Happy Birthday !

5. ये दिन ये महीना ये तारीख जब जब आई

हमने प्यार से जन्म-दिन की महफ़िल सजाई

हर शम्मा पर नाम लिख दिया दोस्ती का

इसकी रोशनी में चांद जैसी तेरी सूरत समाई.

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

6. है दुआ कि खुशियां बेशुमार मिले आपको

ख़ुदा की रहमत का भण्डार मिले आपको

लबों पर बनी रहे मुस्कान आपके सदा

इस जन्मदिन पर जहां का सारा प्यार मिले आपको !

Happy Birthday Dear!

7. हर राह आसान हो

हर राह पे खुशियां हो

हर दिन खूबसूरत हो

ऐसा ही आपका हर जन्मदिन हो !

Happy Birthday !

8. ये नजारे सारे तेरे उत्सव में

तेरे साथ होना चाहते हैं

तेरे इस Special दिन में

तुझे सब आशीर्वाद देना चाहते हैं !

जन्मदिन की बधाई !

9. हर ख़ुशी पर हक हो आपका,

खुशियों भरा सफ़र हो आपका,

गम कभी करवट न बदले आपकी तरफ,

सदा मुस्कुराता रहे चेहरा आपका !

Happy Birthday !

10. हो पूरी दिल की हर ख्वाहिश आपके

और मिले खुशियों का जहां आपको

अगर आप मांगें आसमां का एक तारा

तो खुदा दे दे सारा आसमां आपको !

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article