लाइफस्टाइल

Birthday Wishes for Mother-in-law: सासू मां के जन्मदिन को बनाएं यादगार, बर्थडे विश करने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 8, 2025, 10:52 AM IST

Birthday Wishes for Mother-in-law: अगर आप अपनी सासू मां के जन्मदिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश, मैसेज, कोट्स, फोटोज, विशेज भेज सकते हैं। यहां देखें सासू मां के लिए बेस्ट बर्थडे विशेज।

Image

Happy Birthday Dear Sasu Maa

Birthday Wishes for Mother-in-law: जन्मदिन हर इंसान के जीवन के सबसे खास दिनों में से एक होता है। बच्चे हो या फिर बूढ़े हर किसी को यही उम्मीद रहती है कि इस खास मौके पर उन्हें शुभकामनाएं मिलेंगी। हम अपनों के जन्मदिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। खासकर तब जब जन्मदिन सासू मां का हो। सासू मां को अपने दामाद से काफी उम्मीद होते हैं। वैसे भी हमारे समाज में दामाद को बेटे से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में अगर आपकी सासू मां का जन्मदिन है और इसे आप खास बनाना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Birthday Wishes for Mother-in-law in Hindi

1. हमारा रिश्ता कुछ खट्टा है कुछ मीठा,

इसमें कभी लगता है मिर्च का तड़का,

लेकिन इसके बाद भी मिलता है आपके गोद में सुकून,

इसलिए हैं आप सबसे कूल सासू मॉम।

हैप्पी बर्थडे मम्मी जी

2. सास होकर हमेशा मां की तरह संभाला है,

बहू नहीं आपने मुझे अपनी बेटी होने का अहसास दिलाया है,

इसलिए हमने हमेशा आपको अपने पास पाया है।

Happy Birthday Dear Sasu Maa

3. कभी कभी अपने आपको अकेला पाया,

तब आपने आगे हाथ बढ़ाया,

मां की कमी को किया दूर,

सास के रूप में मैंने अपनी मां को दोबारा पाया।

हैप्पी बर्थडे सासू मां

4. खुद जो एक तोहफा है उसे हम क्या तोहफा दें,

आप हमेशा खुश रहें बस यही भगवान से कामना करें,

आपको कोई भी परेशानी न हो,

यही दुआ है कि आपकी झोली हमेशा खुशियों से भरी रहे।

Happy Birthday Mother In Law

5. मेरे हर कामयाबी के पीछे आपका साथ है,

हर काम में मेरा साथ देने वाली आप हैं,

आपने मेरी नादानियों को लोगों से छिपाया है,

हर दिन मुझे जीवन के नए पड़ाव पार करने का जरिया दिखाया है।

हैप्पी बर्थडे सासू मां

6. माना आपने मुझे पैदा नहीं किया,

मगर मां से बढ़कर हमेशा मेरा साथ दिया,

अपने बेटे से ज्यादा मुझे प्यार किया,

अपनी बड़ी बेटी की तरह मुझे संभाल कर रखा,

हैप्पी बर्थडे लवली सासू मां

7. मेरी हर खामोशी को आप जानती हैं,

नम होती हैं मेरी आंखें, आप मेरे दिल से जान लेती हैं,

बिना दर्द बयां किए, आप सब जान जाती हैं,

इतने अच्छे से सिर्फ आप ही मुझे जान पाती हैं।

Happy Birthday Mummy Ji

8. बहु हूं लेकिन बेटी की तरह किया प्यार,

मेरी पहचान बनाने में हमेशा दिया साथ,

रिश्तेदारों की चिकचिक सुनकर भी खड़ी रहीं हमेशा मेरे साथ,

मेरे लिए हर बात को किया अनसुना,

इसलिए आप इतनी प्यारी हो मेरी सासू मां,

Happy Birthday Mummy Ji

9. सासू मां आप एक ऐसी डोर हैं,

जिसने हर किसी को संभालकर रखा है,

हर किसी परेशानी में हमारे सिर पर अपना हाथ रखा है,

इसलिए आप हैं हमारे लिए सुपर मॉम,

Happy Birthday Maa

10. मेरी सासू मां नहीं एक अच्छी दोस्त हैं,

इसलिए ही तो दिल की बातों को समझकर मेरा हमेशा साथ देती हैं।

Happy Birthday Mummuy Ji

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article