Bill Gates Motivational Quotes: बिल गेट्स, जिनका पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है, माइक्रोसॉफ्ट नामक कंपनी के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। बचपन से ही उनके अंदर प्रोगामिंग का कीड़ा था। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में सॉफ्टवेयर बनाया था। बिल गेट्स ने हमेशा सीखने, दृढ़ता और नई चीजों की खोज पर जोर दिया है। हार्वर्ड से पढ़ाई छोड़ने के बाद भी उन्होंने सीखने की जिज्ञासा को कभी कम नहीं किया। उनका सफ़र यह साबित करता है कि सफलता पारंपरिक रास्तों से नहीं, बल्कि जुनून, दृढ़ता और निरंतर प्रयास करने से मिलती है। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें बिल गेट्स के मोटिवेशनल कोट्स।
Bill Gates Motivational Quotes in Hindi
1. मेरे बच्चों के पास बेशक कंप्यूटर होगा लेकिन सबसे पहले उन्हें किताबें मिलेंगी।
2. बेवकूफ लोगों के प्रति अच्छे रहो। संभावना है कि आप किसी ऐसे ही बेवकूफ के लिए काम कर रहे होंगे।
3. मैं एक कठिन कार्य के लिए आलसी व्यक्ति को चुनता हूं क्योंकि आलसी व्यक्ति कठिन कार्य को करने का सबसे आसान तरीका निकाल लेगा।
4. कुछ बड़ा जीतने के लिए, आपको कभी-कभार बड़े खतरे भी लेने पड़ते हैं।
5. बेवकूफ लोगों के प्रति अच्छे रहो। संभावना है कि आप किसी ऐसे ही बेवकूफ के लिए काम कर रहे होंगे।
6. जैसा हम आने वाली सदी को देखते हैं, नेता वे होंगे जो दूसरों को सशक्त बनाते हैं।
7. व्यवसाय एक पैसे वाला गेम है जिसमें कई नियम व बहुत सारे खतरे हैं।
8. अपने आप की दूसरों के साथ तुलना मत करो। अगर तुम ऐसा करते हो तो तुम स्वयं की ही बेजती कर रहे हो।
9. मैं परीक्षा में कई विषयों में फेल हो गया था और मेरा दोस्त सभी विषय में पास हो गया था। अब वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंजीनियर है और मैं माइक्रोसॉफ्ट का मालिक हूं।
