लाइफस्टाइल

Khesari Lal Fitness Secret: खेसारी लाल यादव ने ऐसे बनाई दमदार बॉडी, आप भी जानें भोजपुरी एक्टर का फिटनेस सीक्रेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 18, 2023, 01:04 PM IST

Khesari Lal Yadav Fitness Secret: खेसारी लाल यादव ने मेहनत के बल पर फौलादी बॉडी बनाई है और फैंस उनकी इस बॉडी का राज जानना चाहते हैं। वह जिम में धांसू एक्सरसाइज करते हैं और ‘NO PAIN NO GAIN’ रूल को फॉलो करते हैं।

Image

Khesari Lal Fitness Secret: खेसारी लाल यादव ने ऐसे बनाई दमदार बॉडी, आप भी जानें भोजपुरी एक्टर का फिटनेस सीक्रेट

Khesari Lal Yadav Fitness Secret: भोजपुरी सिनेमा हमेशा से ही काफी पॉपुलर सिनेमा रहा है। पहले भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता का ठप्पा लगा था लेकिन आजकल चलन बदला है और जिसके बाद भोजपुरी में भी कई शानदार फिल्में बनने लगी हैं। भोजपुरी सिनेमा को घर घर तक पहुंचाने में कई सितारों का अहम योगदान है। इन सितारों में खेसारी लाल यादव का नाम टॉप पर है। खेसारी लाल यादव कमाल के एक्टर और सिंगर है। भोजपुरी की हर तीसरी फिल्म में खेसारी लाल यादव ही हीरो होते हैं।

भोजपुरी और खेसारी एक दूसरे के पूरक हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे और दौलतमंद कलाकार हैं। खेसारी लाल यादव बॉलीवुड एक्टर्स की तरह रहते हैं और उनका लाइफस्टाइल भी बॉलीवुड सितारों के जैसा है। लोकप्रिय बने रहने में उनके लुक्स का भी काफी रोल है। वह खुद पर काफी काम करते हैं और यही वजह है कि उन पर उम्र का प्रभाव नजर नहीं आता है। खेसारी लाल यादव फिटनेस के मामले में भी बाकी कलाकारों को टक्कर देते हैं।

खेसारी लाल यादव ने मेहनत के बल पर फौलादी बॉडी बनाई है और फैंस उनकी इस बॉडी का राज जानना चाहते हैं। अगर आप भी खेसारी लाल यादव जैसी आकर्षक बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको उनकी तरह धांसू एक्सरसाइज करनी होगी और फिटनेस रुटीन फॉलो करना होगा।

नहीं मिस करते हैं जिम

खेसारी लाल यादव खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। उनका शेड्यूल कितना भी बिजी क्यों ना हो, वह वर्कआउट करना नहीं भूलते। वह जिम में जी तोड़ मेहनत करते हैं। खेसारी का मानना है कि बॉडी बनाना खेती करने से भी मुश्किल है। उनके जिम वर्कआउट की बात करें तो खेसारी लाल यादव दिन में दो घंटे वर्कआउट जरूर करते हैं। वह कंधे से लेकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक्सरसाइज करते हैं। वह अपनी डाइट का काफी ख्याल रखते हैं और वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक पीते हैं।

‘NO PAIN NO GAIN’ रूल

खेसारी लाल यादव ‘NO PAIN NO GAIN’ रूल को फॉलो करते हैं। उनका मानना है कि अगर आप मेहनत नहीं करते हैं तो आप को दर्द नहीं होता। अगर दर्द नहीं होता तो तब तक आप सफल नहीं हो सकते। खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी फिटनेस और जिम के वीडियोज शेयर किया करते हैं। उनके वीडियोज से फैंस को एक्सासाइज करने और फिट रहने की प्रेरणा मिलती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article