लाइफस्टाइल

इस फल का छिलका चेहरे पर लगाती हैं भाग्यश्री, झाइयों और डार्क सर्कल्स की होती है छुट्टी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 1, 2025, 04:37 PM IST

बॉलीवुड हसीनाएं अपनी स्किन केयर रूटीन में तमाम तरह की चीजें शामिल करती हैं जिनमें फल भी शामिल है। फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि केले का छिलका स्किन के लिए कितना फायदेमंद है। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताया है केले का छिलका स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में कितना सहायक है।

Image

चेहरे पर केले का छिलका लगाती हैं भाग्यश्री (Image: Instagram)

भाग्यश्री किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भाग्यश्री आज भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। 50 की उम्र पार कर चुकी भाग्यश्री अपनी खूबसूरती के लिए आज भी जानी जाती हैं। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती को देख हर कोई हैरान है। फैंस के मन में बस यही सवाल है कि इस उम्र में भी भाग्यश्री की त्वचा इतनी ग्लो कैसे करती हैं।

भाग्यश्री सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के टिप्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी खूबसूरती का राज के बारे में भी बताया है। एक्ट्रेस अपनी स्किन की देखभाल के लिए फल के छिलके का इस्तेमाल करती हैं। मैंने प्यार किया की प्रेम की सुमन अपनी स्किन की ग्लो को बरकरार रखने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करती हैं। केले का छिलका डार्क सर्कल्स और झाइयों को कम करने में मदद करता है। चलिए जानते हैं किन तरीकों से केले के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है और क्या है इसके फायदे।

डार्क सर्कल्स और झाइयों के लिए केले का छिलका यूज करती हैं भाग्यश्री

भाग्यश्री बताती हैं कि केले के छिलके को फेंकने की बजाय इसके अंदर के हिस्से को त्वचा पर मलें। इसमें स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं जो डार्क सर्कल्स और झाइयों को कम करने में मदद करते हैं।

केले के छिलके का फेस मास्क

इसके लिए केले के छिलके को बारीक काटकर उसमें दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article