लाइफस्टाइल

Aaj Ka Suvichar : युवाओं के लिए प्रेरणा है भगत सिंह का ये अनमोल विचार, जीवन में सफलता चूमेगी कदम

आज का सुविचार 17 दिसंबर 2025 (Aaj ka Suvichar): सरदार भगत सिंह भारतीय इतिहास में एक ऐसा नाम है, जो बहुत कम उम्र ही अमर हो गया। भारत की आजादी की लड़ाई के सूरमा भगत सिंह की बातें न केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित थी, बल्कि वह आपको जीवन में भी प्रेरणा देते हैं। आइए आज पढ़ते हैं सरदार भगत सिंह का एक विचार जो आपको सफलता के बेहद पास ले जाएगा।

Aaj ka suvichar

आज का सुविचार

आज का सुविचार 17 दिसंबर 2025 (Aaj ka Suvichar): अगर आप अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक सुविचार लेकर आए हैं, जो आपके दिन को सकारात्मक बनाकर आपको जीवन में सफलता की ओर ले जाएगा। जीवन में सफलता तभी मिलती है, जब आपका लक्ष्य निश्चित हो आप उसके लिए पूरी तरह समर्पित हों। अपने छोटे से जीवन में सफलता की एक महान कहानी लिखने वाले शहीदे आजम भगत सिंह के नाम से हम सभी परिचित हैं। तो आज हम आपको सरदार भगत सिंह जी का एक विचार बताएंगे जो आपके जीवन में सफलता को पक्का करने में मददगार साबित हो सकता है।

आपका जीवन तभी सफल हो सकता है जब आपका निश्चित लक्ष्य हो और आप उनके लिए पूरी तरह से समर्पित हो। - भगत सिंह

शहीदे आजम भगत सिंह द्वारा कही गई ये बात सफलता का मूल मंत्र है। क्योंकि किसी भी काम की सफलता तभी होती है, जब हमारा लक्ष्य निश्चित हो और हम उस काम के लिए पूरी तरह समर्पित हों। इस बात को अंगीकार करते हुए देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजी सरकार की जड़े हिला दी थी। अपना जीवन देश पर न्यौछावर करने वाले भगत सिंह को 23, 1931 में फांसी दी गई थी। लेकिन उनकी इस शहादत ने देश में आजादी की चिंगारी को और भड़का दिया था।

शहीद भगत सिंह के मोटिवेशनल कोट्स | Bhagat Singh Motivational Quotes

1. वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचलने में सक्षम नहीं होंगे।

2. अगर बेहरों को सुनाना है तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए।

3. मैं एक मानव हूँ और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है।

4. मेरे जीवन का केवल एक ही लक्ष्य है और वो है देश की आज़ादी. इसके अलावा कोई और लक्ष्य मुझे लुभा नहीं सकता।

5. जिंदा रहने की हसरत मेरी भी है, पर मैं कैद रहकर अपना जीवन नहीं बिताना चाहता।

6. इस कदर वाकिफ है मेरी कलम मेरे जज़्बातों से, अगर मैं इश्क़ लिखना भी चाहूँ तो इंकलाब लिखा जाता है।

7. मरकर भी मेरे दिल से वतन की उल्फत नहीं निकलेगी, मेरी मिट्टी से भी वतन की ही खुशबू आएगी।

8. जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दुसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

9. राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article