Best Saree Fabrics For Summer Season: गर्मियों में जब तापमान चढ़ता है, तब स्टाइल के साथ-साथ आरामदायक कपड़ों की जरूरत पड़ने लगती है। हालांकि, महिलाओं के इस मामले में काफी दिक्कत आती है। क्योंकि फंक्शन या त्योहार में साड़ी पहनना पड़ जाता है और गर्मी में साड़ी कैरी करने में काफी तकलीफ आती है। ऐसे में आपको साड़ी की वो फैब्रिक लेनी चाहिए जो आरामदायक हो और हल्के हों। आइए यहां से गर्मी के मौसम की सबसे बेस्ट साड़ियों के बारे में जानते हैं।
1.कॉटन साड़ी
कॉटन सबसे लोकप्रिय और आरामदायक कपड़ा है गर्मियों के लिए। यह पसीना जल्दी सोखता है और शरीर को ठंडा रखता है। खादी कॉटन, मलमल या हैंडलूम कॉटन की साड़ियाँ गर्मी में परफेक्ट चॉइस हैं।
2.लिनन साड़ी
लिनन एक हल्का और सांस लेने वाला फैब्रिक है, जो गर्मियों में बहुत राहत देता है। इसकी बनावट आपको एलिगेंट लुक भी देती है और साथ ही पूरे दिन पहनने में सहजता भी।
3.मलमल साड़ी
मुलमुल की साड़ी बेहद मुलायम और हल्की होती है। यह गर्मियों में स्किन को चुभती नहीं और बहुत ही आरामदायक महसूस होती है। साथ ही, यह ट्रेडिशनल लुक भी देती है।
4.शिफॉन साड़ी
शिफॉन की साड़ियाँ हल्की और फ्लोई होती हैं। इन्हें कैजुअल या फॉर्मल दोनों मौकों पर पहना जा सकता है। यह स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ गर्मी में भारीपन का एहसास भी नहीं देतीं।
5.जॉर्जेट साड़ी
जॉर्जेट एक हल्का और ट्रेंडी फैब्रिक है। इसकी साड़ियाँ गर्मियों के लिए उपयुक्त होती हैं क्योंकि ये स्टाइलिश भी लगती हैं और इन्हें कैरी करना भी आसान होता है।
गर्मियों में साड़ी पहनते समय ध्यान रखें-
ध्यान दें कि गर्मियों में हल्के रंग जैसे सफेद, पेस्टल, बेबी पिंक, स्काई ब्लू रंग की साड़ी ही चुनें।सिंपल प्रिंट्स या फ्लोरल डिजाइंस भी समर्स में अच्छे लगते हैं। गर्मियों में इतना पसीना होता है इसलिए भारी बॉर्डर या ब्रॉकेड से बचें।
