Best Places to Visit near Mathura: मथुरा उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग यहां घूमने पहुंचते हैं। मथुरा हर मौसम में घूमने लायक जगह है। यहां भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के अलावा कई प्रमुख और भव्य मंदिर हैं। वहीं अगर आप मथुरा में हैं और आसपास की कुछ जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो हम आप कुछ दर्शनीय जगहों के बारे में बात रहे हैं।
भरतपुर
राजस्थान का प्रमुख शहर है भरतपुर जोकि मथुरा से केवल 40 किलोमीटर दूर है। भरतपुर में घूमने की जगह बेहद खास हैं। भरतपुर में सालों पुराने किले और महल भी हैं, जो सूरजमल के शासन के दौरान बनाए गए थे। यहां स्थित बर्ड सेंचुरी यानी कि पक्षी अभरण्य बेहद प्रसिद्ध है। इस बर्ड सेंचुरी में अफगानिस्तान, चीन और तुर्की समेत कई दूर दूर के देशों के पक्षी हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाते हैं।
करौली
मथुरा से लगभग 160 किलोमीटर दूर राजस्थान में स्थित है करौली। यह लाल पत्थरों में चमकता शहर है। करौली में आपको विस्मयकारी आकर्षण और अनूठे स्थल देखने को मिलेंगे। राजस्थान में हमेषा कुछ अनूठा देखने को मिलता है। करौली के बाहरी इलाके में लगभग 25 किमी दूरी पर कैला देवी का प्रसिद्ध मन्दिर है जो कि त्रिकुट की पहाड़ियों के बीच कालीसिल नदी के किनारे पर बना हुआ है।
आगरा Agra
मथुरा के बेहद करीब आगरा है जहां दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल है। एक दिन की इस यात्रा में आप ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, रामबाग घूम सकते हैं और आगरा के मशहूर व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
वृंदावन
मथुरा जिले में ही वृंदावन है। मथुरा आने वाले अधिकांश पर्यटक वृंदावन जरूर जाते हैं। यहां आप बांकेबिहारी के दर्शन कर सकते हैं, गोवर्धन की परिक्रमा लगा सकते हैं। उसके बाद निधिवन, गोकुल, नंदगांव आदि भी आप इस यात्रा पर घूम सकते हैं।
फतेहपुर सीकरी
उत्तर प्रदेश की विरासत को संजाए फतेहपुर सीकरी काफी खूबसूरत और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है। फतेहपुर सीकरी भी एतिहासिक स्थलों में से एक है, जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी पहुंचा जा सकता है।
