आगरा

Best Places to Visit Near Agra: आगरा के पास हैं यह बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल, कुछ ही घंटों में यहां पहुंच सकते हैं आप

Best Places to Visit in Agra: दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को घूमने के बाद आप आगरा के आसपास की जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह बहुत ही खूबसूरत हैं। इन खूबसूरत जगहों का दीदार करके आपका मन खुश हो जाएगा। साथ ही कुछ ही घंटों में आप इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।

Image

आगरा से महज कुछ ही दूर हैं यह खूबसूरत पर्यटन स्थल

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस और नए साल पर दोस्तों के साथ यहां कर सकते हैं घूमने का प्लान
  • आगरा से महज कुछ ही दूर हैं यह खूबसूरत स्थल
  • सिर्फ कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं यहां


Best Places to Visit Near Agra: क्रिसमस और नए साल पर घूमने के शौकीन लोगों से जुड़ी यह अहम खबर है। आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे, जो आगरा के पास हैं, आपको वहां जाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। यहां आप परिवार वालों के साथ, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ एक या दो दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत मशहूर हैं। तो आइए जानते हैं इन शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में।

मथुरा और वृंदावन कृष्ण भक्तों को सबसे ज्यादा पसंद

उत्तर प्रदेश का मथुरा और वृंदावन कम बजट में घूमने लिए शानदार स्थल है। यह जगह कृष्ण भक्तों को सबसे ज्यादा पसंद है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा है। यह देश भर में बहुत मशहूर जगह है। आगरा से मथुरा की दूरी मात्र 57 किलोमीटर है। जबकि आगरा से वृन्दावन की दूरी 75 किमी है। मथुरा में आप कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, गीता मंदिर, कुसुम सरोवर, कंस किला, राधा कुंड और मथुरा संग्रहालय देखने जा सकते हैं। वृंदावन के प्रमुख आकर्षण के केंद्रों में इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा रमन मंदिर और प्रेम मंदिर शामिल हैं।

पक्षी अभयारण्य के लिए मशहूर है भरतपुर

प्रकृति प्रेमी और पक्षी प्रेमियों के लिए आगरा के पास भरतपुर घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। भरतपुर मुख्य रूप से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या भरतपुर पक्षी अभयारण्य के लिए फेमस है। स्थानीय और प्रवासी दोनों तरह की दुर्लभ और लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियां यहां आपको देखने के लिए मिल जाएंगी। आगरा से भरतपुर की दूर करीब 52 किलोमीटर है। भरतपुर में पक्षी अभयारण्य के अलावा, डीग वाटर पैलेस, गंगा मंदिर और सरकारी संग्रहालय प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।

रणथंभौर में देखने को मिलेंगे सबसे ज्यादा बाघ

राजस्थान के सवाईमाधोपुर का रणथंभौर देश के सर्वश्रेष्ठ बाघ अभयारण्यों में से एक है, यहां सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं। साथ ही रणथंभौर वनस्पतियों और जीवों के कारण भी बेहद समृद्ध और प्रसिद्ध है। विंध्य और अरावली पहाड़ियों की तलहटी में स्थित रणथंभौर पार्क आगरा के आसपास में सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। पर्यटक यहां प्रसिद्ध रणथंभौर किला और जोगी महल को भी देखने जा सकते हैं। ताजनगरी से रणथंभौर की दूरी करीब 197.8 किलोमीटर है।

जयपुर के हवा महल में जाएंगे तो खुश हो जाएगा मन

राजस्थान की राजधानी जयपुर उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शुमार है। जयपुर में आप राजपूत की सदियों पुरानी विरासत को देख सकते हैं। जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां दो से तीन दिन के लिए घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। जयपुर में हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला और सिटी पैलेस प्रमुख आकर्षण हैं। आगरा से जयपुर की दूरी करीब 240.9 किलोमीटर है।

खजुराहो के लिए बना सकते हैं एक से दो दिन के ट्रिप का प्लान

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो मंदिर प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यह मंदिर शानदार नक्काशी के लिए पहचाना जाता है। साल 950 से 1050 में निर्मित यह मंदिर भारतीय सांस्कृतिक और कलात्मक के बेहतरीन कार्य को प्रदर्शित करता है। खजुराहो के लिए आप एक से दो दिन का ट्रिप प्लान बना सकते हैं। चतुर्भुज मंदिर, मंदिरों का पश्चिमी समूह और कंदरिया महादेव मंदिर प्रमुख आकर्षण है। आगरा से खजुराहो 432.8 किलोमीटर दूर है।

आगरा से नैनीताल 340.6 किलोमीटर दूर

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल हिमालय में कुमाऊं पर्वत की तलहटी में बसा है। यह जगह गर्मियों से राहत दिलाने के लिए सबसे अच्छी और सस्ती जगह है। आगरा के पास घूमने के लिए यह लोकेशन एकदम शानदार है। यहां पूरे वर्ष में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। दो से तीन दिन के टूर में नैनीताल जैसी खूबसूरत जगह को अच्छे से निहार सकते हैं। आगरा से नैनीताल 340.6 किलोमीटर दूर है। यहां नैनी झील, नैनी मंदिर, टिफिन टॉप और जी.बी. पंत चिड़ियाघर प्रमुख आकर्षण हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article