लाइफस्टाइल

सर्दियों में 'बहनजी' लुक को कहें बाय-बाय, स्वेटर के साथ ऐसे स्टाइल करें शॉल, सोनम कपूर का लुक आएगा काम

सर्दियों में शॉल पहनने का अंदाज आपके पूरे लुक को बदल सकता है। सोनम कपूर के स्टाइलिश विंटर लुक से सीखें कि स्वेटर के साथ शॉल को कैसे ड्रेप करें और ठंड में भी खूबसूरत, मॉडर्न और एलिगेंट नजर आएं।

Image

Sonam Kapoor Winter Styling Tips

सर्दियों का मौसम आते ही अलमारी से स्वेटर, जैकेट और शॉल निकलने लगते हैं। ठंड से बचने के लिए हम अक्सर जो भी गर्म कपड़ा मिलता है, उसे एक के ऊपर एक डाल लेते हैं। खासकर शॉल के मामले में यही होता है। कभी उसे कंधों पर रख लिया तो कभी पूरे आउटफिट को कवर करते हुए बस ऐसे ही लपेट लिया। नतीजा यह कि अच्छा-खासा आउटफिट भी थोड़ा पुराना और बहनजी टाइप नजर आने लगता है।

    लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही शॉल आपके लुक का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकती है? इसके लिए आपको महंगे कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। बस पहनने का तरीका थोड़ा बदलना होगा। सोनम कपूर का लेटेस्ट लुक इन विंटर्स के लिए एकदम बढ़िया हो सकता है। हालिया लुक में सोनम का ब्लैक प्रिंटेड आउटफिट, सफेद टॉप और गहरे रंग की टेक्सचर्ड शॉल का कॉम्बिनेशन बेहद सधा हुआ दिखाई देता है। जो स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दोनों है। नोट करें कैसे आप स्वेटर के साथ शॉल स्टाइल कर सकती हैं, विंटर फैशन टिप्स।

    शॉल को बनाएं एक्सेसरी

    सोनम कपूर के इस लुक की सबसे खास बात है शॉल पहनने का अंदाज। उन्होंने इसे आम तरीके से दोनों कंधों पर डालने के बजाय सामने की तरफ खूबसूरती से ड्रेप किया है। इससे आउटफिट में एक अलग ही अंदाज नजर आता है। आप भी अपने लंबे स्वेटर या फिटेड टॉप के साथ ऐसा प्रयोग कर सकती हैं। शॉल को एक कंधे से डालकर दूसरे हिस्से को सामने की तरफ लाएं। इससे आपका लुक साधारण होने के बजाय काफी स्टाइलिश दिखेगा।

    स्वेटर के साथ ऐसे करें एक्सपेरिमेंट

    अगर आपके पास सिंपल ब्लैक, व्हाइट या बेज स्वेटर है, तो उसके साथ प्रिंटेड शॉल पहनकर नया लुक तैयार कर सकती हैं। ध्यान रखें कि स्वेटर और शॉल के रंग एक-दूसरे से बहुत ज्यादा न टकराएं। हल्के रंग के स्वेटर के साथ डार्क शॉल और गहरे रंग के स्वेटर के साथ हल्की शॉल अच्छी लगती है।

    ज्वेलरी से पूरा करें लुक

    शॉल पहनते समय भारी जूलरी की जरूरत नहीं है। छोटे इयररिंग्स, एक खूबसूरत अंगूठी और सिंपल बैग आपके लुक को खास बना सकते हैं। अगर शॉल काफी भारी है, तो बाकी एक्सेसरीज हल्की रखें। इससे पूरा आउटफिट संतुलित दिखाई देगा।

    कॉलेज जाना हो, दोस्तों के साथ बाहर घूमना हो या ऑफिस के लिए तैयार होना हो, शॉल को अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। बस एक बात याद रखें, शॉल को बार-बार संभालने की नौबत न आए। ऐसा ड्रेपिंग स्टाइल चुनें जिसमें आप आसानी से चल-फिर सकें। आखिर फैशन वही अच्छा है जिसमें खूबसूरत दिखने के साथ आराम भी मिले। सोनम कपूर का यह अंदाज बताता है कि सर्दियों में गर्म कपड़े पहनकर भी आप अपने लुक को बेहद दिलचस्प बना सकती हैं।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article