Best Motivational Shayari: अगर आप हार मान चुके हैं और प्रयास करके थक चुके हैं तो नए अवसर ढूंढने के लिए भटकें नहीं। मौके तलाशे नहीं, बल्कि बनाए जाते हैं। मौके तलाशने वाले लोग इंतजार करते रह जाते हैं और मौके बनाने वाले लोग सफलता का स्वाद चख लेते है। इस दुनिया में हर सफल व्यक्ति ने मौके बनाए हैं। ये मोटिवेशनल शायरी निराश हो चुके लोगों के जीवन में उमंग भरने का काम करेंगी। आप इन मोटिवेशनल शायरियों को अपने मित्रों, करीबियों को भेज सकते हैं।
Good Morning Motivational Shayari in Hindi
अक्सर दुनिया को वह लोग बदल देते हैं,
जिन्हें दुनिया कुछ करने के लायक नहीं समझती।
दुनिया की लगभग हर चीज सिर्फ 'ठोकर' लगने से ही टूट जाती है,
बस एक कामयाबी ही है, जो ठोकर खाने के बाद ही मिलती है।
Friday Motivational Shayari in Hindi
'खुशी' देने वाले हमेशा अपने नहीं होते,
पर 'दर्द' देने वाले हमेशा अपने होते हैं।
जिंदगी ऐसे जियो कि ईश्वर को पसंद आ जाए क्योंकि,
दुनिया' वालों की पसंद तो पल-पल बदलती रहती है।
Inspirational Shayari in Hindi
छोटी-छोटी खुशियां ही तो जीने का सहारा बनती है,
ख्वाहिशों का क्या वो तो पल--पल बदलती है।
पतझड़ भी हिस्सा है 'जिंदगी' और मौसम में फर्क सिर्फ इतना है
'पतझड़' में पत्ते सूख जाते हैं और 'जिंदगी' में रिश्ते।
Prerak Vichar, Suvichar in Hindi
आदमी को हमेशा मौका नहीं ढूंढना चाहिये,
बल्कि जो आज है वही सबसे अच्छा मौका है।
भलाई करना कर्तव्य नहीं आनंद है, क्योंकि वह,
तुम्हारे स्वास्थ्य और सुख की वृद्धी करता है।
अपनी कीमत उतनी रखिये जो अदा हो सके,
अगर 'अनमोल' हो गये तो तन्हा रह जाओगे।
