Christmas Funny Jokes (क्रिसमस मजेदार चुटकुले): क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसे में इस त्योहार को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो चुकी है। त्योहारों के इस सीजन में हर कोई खुश और मुस्कुराते रहे ये बहुत जरूरी है। क्योंकि हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हंसने से चेहरे की मांसपेशियां टाइट होती है जिससे स्किन टाइट होती है और चेहरा खूबसूरत होता है। इसलिए हर दिन हम सभी को कम से कम एक बार जरूर खुलकर हंसना और मुस्कुराना चाहिए। हंसने से स्ट्रेस लेवल समेत कई बीमारियां दूर होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार क्रिस्मस जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ आप हंसते हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।
1. सांता क्लॉस- कोई wish मांगों..
पप्पू- मेरी बीवी झगड़ा बहुत करती है कोई दूसरी बीवी दिलवा दो..
फिर संता क्लॉज ने पप्पू को बहुत मारा
बाद में पता चला
संता क्लॉज बनकर पप्पू की बीवी ही आई थी

christmas jokes.
2. पत्नी आधे घंटे से मोबाइल के कैमरे के लेंस को
दुपट्टे से घिस रही थी...
पहले सेल्फी लेती और फिर डिलीट कर देती...
पति लैपटॉप पर काम करते-करते ये नजारा
चुपचाप देख रहा था...
काफी देर सब्र करने के बाद जब पति से रहा न गया तो
उसने बोल ही दिया- एक बार मुंह पर भी कपड़ा मार के
ट्राई कर लो...।
बस फिर क्या... अब पति पांच दिन से घर के सारे काम कर रहा है...!!!

funny jokes
3. पप्पू- गप्पू पता है अपने लिए सच्चा सांता क्लॉस कौन है?
गप्पू- नहीं
पप्पू- जो दोस्त प्यार से खाना खाने के बाद restaurent का बिल भर दे वो ही अपने लिए तो सांता क्लॉज है।
4. क्रिसमस आते ही सभी लोगों में एक ही ख़ुशी छायी रहती है सांता आयेगा, सांता आएगा, लेकिन अंदर से मन ही मन में खुद से बोल रहे होते हैं-
घंटा आयेगा

christmas funny jokes in hindi
5. पत्नी- कहां जा रहे हो...?
पति (गुस्से में)- मरने...!
पत्नी- थैली लेकर जाना...!
पति (हैरानी से)- वो किसलिए...?
पत्नी- इरादा बदल जाए तो आते समय
दो किलो आलू लेते आना...!
6. पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी...
तभी पति की आंख खुल गई...
पति- पगला गई हो क्या, सुबह-सुबह मेकअप...?
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेसलॉक लगा दिया था और अब वो मुझे पहचान नहीं रहा...!

funny jokes in hindi.
7. पुलिस- मैडम दरवाजा खोलो,
आपके पति ट्रक के नीचे आकर पापड़ बन गए हैं..!
पत्नी- दरवाजा खोलने की क्या जरूरत है....?
नीचे से सरका दो...!!!
8. मरीज (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब आपने जो पर्ची के पीछे दवाई लिखी थी,
वो पूरे शहर में कही नहीं मिल रही...!
डॉक्टर- अरे भाई, वो तो मैं अपना पेन चला कर चेक कर रहा था...!!!
