Besan Face Pack (बेसन फैस पैक): त्वचा की देखभाल के लिए देसी रसोई में मिलने वाला बेसन बहुत ही शानदार और असरदार विकल्प हो ता है। बेसन बेहतरीन स्किन केयर का हिस्सा है, जो त्वचा को अंदर से क्लीन करता है। अगर आपको भी डेड स्किन, दाग, धब्बे तो पिगमेंट आदि की दिक्कत है, तो बेसन वाला फेस पैक आपके बुहत ही ज्यादा काम का हो सकता है। बेसन त्वचा को चमक देता है, एक्सेस तेल निकालता है तो स्किन की टैनिंग भी दूर करता है। ऐसे में यहां देखें बेसन का फेस पैक कैसे बनाते हैं।
सामग्री
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही या शहद
- आवश्यकतानुसार गुलाब जल या दूध
बेसन फेस पैक कैसे बनाएं
बेसन का यूज करके बढ़िया सा फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लेना है। फिर आपको उसमें दही या शहद मिलाना है, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो शहद काम का हो सकता है। वहीं अगर स्किन ऑयली है तो दही का यूज करें। फिर इन चीजों को मिलाकर अच्छे से गुलाब जल या दूध डालकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। फिर आपको इस घोल को अपने चेहरे, गर्दन तो कोहनी, घुटने आदि पर भी लगा सकते हैं। इस पेस्ट को करीब 10 से 15 मिनट तक के लिए लगाकर रख लें, फिर हल्का स्क्रब करके मुंह को धो लें।
और बस आपका बेसन वाला ग्लो रेडी है, इस वाले फेस पैक को आप कभी भी हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इससे एंटी एजिंग वाले गुण भी मिलेंगे, त्वचा खिली खिली रहेगी तो चेहरे को कमाल का ग्लो मिलेगा।
