आलू का इस्तेमाल अमुमन हर घर में ही किया जाता है। इसकी सब्जी बच्चे, बूढ़े से लेकर हर कोई खूब चटखारे लेकर आते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू सिर्फ जायका बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। आलू में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आलू के रस के स्किन बेनिफिट्स।
Benefits of Potato Juice For Face
दाग-धब्बों के लिए
आलू का रस चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के में सहायक माना जाता है। बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें। फिर इसे दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं।
डार्क सर्कल्स के लिए
आलू का रस या आलू की स्लाइस आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होती है। ये सूजन को कम करने में भी सहायक माना जाता है।
ग्लोइंग स्किन
आलू का रस स्किन को नेचुरल ग्लो देने में सहायक माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर अलग सा ग्लो देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो आलू के फेस पैक या आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सनबर्न
आलू का रस सनबर्न की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी सहायक माना जाता है। ये सूरज की वजह से डैमेज हुए स्किन को रिपेयर करता है।
रिंकल्स
आलू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और रिंकल्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
पिंपल के लिए
अगर आप पिंपल की समस्या से परेशान हैं तो आलू का रस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आलू के रस का इस्तेमाल करने से पिंपल की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
