लाइफस्टाइल

बालों के लिए वरदान है अलसी, मिलते हैं कई फायदे, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 16, 2025, 10:45 AM IST

Benefits of Alsi For Hair: बालों के लिए असली बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

बालों के लिए अलसी के फायदे (Photo: istock)

Benefits of Alsi For Hair: आजकल हर दूसरा व्यक्ति बालों से जुड़ी समस्या से परेशान है। खासकर बरसात के मौसम में हेयर प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अलसी के इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अलसी में विटामिन बी, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सेलेनियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं और हेयर फॉल को कंट्रोल करते हैं। अलसी से बने जेल का इस्तेमाल कर आपको बालों को घना और लंबा बना सकते हैं।

बालों के लिए अलसी के फायदे - Benefits of Alsi For Hair

बालों का झड़ना करे कम

अलसी के बीज हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक माने जाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों का झड़ना कम करते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं।

बालों को जरूरी पोषण दे

ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी बालों को जरूरी पोषण देने का काम करता है। ये बालों के विकास को बढ़ावा देता है और प्रदूषण से बालों को होने वाले नुकसान से बचाता है।

पीएच लेवल को करे बैलेंस

अगर आप तेजी से हेयर ग्रोथ चाहते हैं तो इसके लिए स्कैल्प के पीएच लेवल का संतुलित रहना बेहद जरूरी है। अलसी का जेल स्कैल्प को शांत करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ते हैं।

कैसे तैयार करें अलसी का जेल

अलसी का जेल तैयार करने के लिए एक बर्तन में 2 कप पानी लें और इसमें आधा कप अलसी का बीज डालकर गाढ़ा होने तक उबालें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिलाएं। जब यह जेल जैसा दिखने लगे तो इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे बालों पर अप्लाई करें। इसके इस्तेमाल से जल्द आपको फर्क देखने को मिलेगा।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article