लाइफस्टाइल

Bebinca Cake Recipe: भूल जाएं पिज्जा पेस्ट्री, घर पर बनाएं बेबिनका केक, गोवा की आ जाएगी याद

Goan Bebinca recipe: बेबिनका, गोवा की एक पारंपरिक मिठाई है, जो अपनी परतदार बनावट और शानदार स्वाद के लिए मशहूर है। यह नारियल के दूध, अंडे और चीनी से बनाया जाता है और इसमें एक अनोखा कारमेल स्वाद होता है।

Image

गोवा के मशहूर बेबिनका केक की रेसिपी

Bebinca Cake Recipe In Hindi: आप अकसर सुनते होंगे कि फलानी डिश आपकी दादी या नानी गजब का स्वादिष्ट बनाती थीं। लेकिन आपको अफसोस तब होता होगा जब आपको पता चले कि उस डिश की रेसिपी तो आपके पास है ही नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर रहे हैं। हम आपको दादी नानी के हाथों बनने वाली वो भूली बिसरी रेसिपी बताएंगे जिनका स्वाद आप आज तक नहीं भूले। इसी कड़ी में आज जानेंगे बेबिनका केक की रेसिपी। बेबिनका, गोवा की एक पारंपरिक मिठाई है, जो अपनी परतदार बनावट और शानदार स्वाद के लिए मशहूर है। यह नारियल के दूध, अंडे और चीनी से बनाया जाता है और इसमें एक अनोखा कारमेल स्वाद होता है। यहां जानिए 6-8 लोगों के लिए बेबिनका बनाने की रेसिपी:

बेबिनका केक की सामग्री:

- 200 ग्राम मैदा

- 10 अंडे (केवल जर्दी)

- 400 मिली नारियल का दूध (गाढ़ा)

- 250 ग्राम चीनी

- 100 ग्राम घी (पिघला हुआ)

- 1 चम्मच वेनिला एसेंस

- 1/2 चम्मच जायफल पाउडर

- 1/4 चम्मच नमक

- 50 ग्राम कारमेल सिरप (वैकल्पिक, रंग के लिए)

बेबिनका केक बनाने का तरीका:

ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट कर लें। नारियल का दूध और चीनी को 2 मिनट के लिए मिक्सर में मिलाएं। इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें अंडे का योल्क मिलाएं। मैदा व 1 टेबल घी, नमक,वैनिला एसेंस, इलायची और जायफल पाउडर डालकर मिलाएं। इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और दूध का डालकर अच्छी तरह फेंट लें।

केक बेक करने वाले बर्तन की ग्रीसिंग करें इसमें थोड़ा मिश्रण डालकर 25 मिनट तक बेक करें। इसे ओवन से निकालकर ऊपर से थोड़ा घी लगाएं और फिर थोड़ा मिश्रण डालकर 20 मिनट तक बेक करें। इसी तरह थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालकर तीन- चार तह बना लें।

बेबिनका को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर टिन से निकालें। इसे चौकोर टुकड़ों में काटें और परोसें। इसे अकेले या वेनिला आइसक्रीम के साथ खाया जा सकता है।

टिप्स:

हर परत को अच्छे से बेक करें, ताकि वे अलग-अलग दिखें। अगर ओवन नहीं है, तो इसे गैस पर भारी तले वाले बर्तन में धीमी आंच पर भी बनाया जा सकता है। बेबिनका को फ्रिज में 3-4 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article