लाइफस्टाइल

Basant Panchami 2023 : मां सरस्वती के दिन को खास तरह से करें सेलिब्रेट, घर के आंगन में बनाएं इन खास डिजाइन की रंगोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 11:57 AM IST

Basant Panchami 2023 Special Rangoli: बसंत पंचमी के खास मौके पर अगर आप अपने घर पर रंगोली बना रहे हैं, लेकिन रंगोली डिजाइन आइडिया को लेकर सोच विचार कर रहें हैं तो आपको सोचने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में कुछ खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिससे आपके घर का लुक काफी अच्छा नजर आएगा। आइए जानते हैं बसंत पंचमी के लिए रंगोली के खास डिजाइन।

Image

बसंत पंचमी के लिए रंगोली के खास डिजाइन

KEY HIGHLIGHTS
  • बसंत पंचमी पर बनाएं कमल के फूलों की डिजाइन
  • रंगोली में दें किताबों का डिजाइन
  • बसंत पंचमी में रंगोली के रूप में बनाएं वीणा

Basant Panchami 2023 Special Rangoli: बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। देश के कई राज्यों में इसे काफी अच्छे से मनाया जाता है। मां सरस्वती को विद्या का स्वरूप माना गया है। ऐसे में इस खास अवसर पर किताबें, पेन जैसी चीजों की पूजा की जाती है। पूजा अराधना करते समय आप अपने घरों में रंगोली बना सकते हैं। अधिकतर शुभ कार्यों में रंगोली बनाने से सकारात्मका घर आती है। अगर आप भी बसंत पंचमी के खास मौके पर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे आप बसंत पंचमी के मौके पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं बसंत पंचमी के लिए स्पेशल रंगोली कैसे बनाएं?

बसंत पंचमी पर बनाएं ये खास रंगोली

बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आप मां सरस्वती से जुड़े डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास डिजाइन के बारे में-

वीणा से बनाएं रंगोली

मां सरस्वती को वीणा बहुत ही पसंद है। मां सरस्वती की सभी फोटो में आपने उन्हें वीणा धारण करते हुए देखा होगा। ऐसे में आप इस खास मौके पर रंगोली के रूप में वीणा बना सकते हैं। वीणा बनाने से आपके घर की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही हर कोई आपके घर के आंगन में बने वीणा की तारीफ करेगा।

कमल के फूल की बनाएं रंगोली

मां सरस्वती कमल के फूलों पर विराजती हैं। ऐसे में आप बसंत पंचमी के मौके पर रंगोली के रूप में कमल बना सकते हैं। कमल के फूल को काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इसका लुक भी काफी अच्छा होता है। इसके अलावा आप अपनी रंगोली में हंस भी बना सकते हैं। इससे घर का लुक काफी अच्छा नजर आएगा।

किताब के डिजाइन की बनाएं रंगोली

मां सरस्वदी को विद्या दायनी माना जाता है। ऐसे में आप अपनी रंगोली में किताबों को दिखा सकती हैं। किताबों के डिजाइन की बनी रंगोली आपके घर का लुक काफी अच्छा करती हैं। इसके लिए आप कई तरह के अलग-अलग डिजाइन को अंकित कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article