Banarasi Back Hand Mehndi Designs (कौन सी मेहंदी डिज़ाइन बनारस में ट्रेंड में है?): सावन का महीना चढ़ते ही हर तरफ से मेहंदी की खुशबू आने लगती है। हथेली पर ही नहीं लड़कियां तो उल्टे हाथ पर भी मेहंदी रचाती हैं। मेहंदी जब रंग लाती है खूबसूरती में चार चांद लगाती है। अगर आपको भी मेहंदी लगाने का शौक है, तो आपको अरेबिक डिजाइन छोड़, बनारसी स्टाइल की मेहंदी लगानी चाहिए। इन दिनों ये ट्रेंड में भी है। बनारसी स्टाइल की मेहंदी देखने में भी सबसे प्यारी लगती है। यहां से आप बनारसी मेहंदी के डिजाइन देख सकते हैं-

stylish back hand mehndi designs (Photo Source: instagram.com/best_mehndi_designs1/)
उल्टे हाथ पर मोर और गोल टिक्की वाली मेहंदी बड़ी खूबसूरत नजर आती है। इस तरह की मेहंदी को आप सावन में बड़े शौक से रचा सकती हैं औ अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। आप चाहें तो गोल टिक्की और मोर डिजाइन को मिक्स भी कर सकती हैं।

bel banarasi mehndi designs (Photo Source: best_mehndi_designs1/)
बनारस में इन दिनों बेल डिजाइन वाली बैक हैंड मेहंदी का भी क्रेज चढ़ा है। बैक हैंड पर तो ये यूनिक डिजाइन बेस्ट लगते हैं। महिलाओं को ये बेहद पसंद भी आ रहा है।

easy back hand finger mehndi design (Photo Source: insta/best_mehndi_designs1/)
अगर आपको पूरे हाथ नहीं भरने हैं तो बनारस की लड़कियों से इंस्पायर होकर सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी रचाएं। उल्टे हाथ पर ये डिजाइन काफी क्लासी और सुंदर नजर आती है।

jaal back hand mehndi designs (Photo Source: insta/mehndi_designer_habiba/)
अगर आपको भी जाल डिजाइन पसंद है तो इसमें थोड़ा बनारसी टच देते हुए जाल और फ्लोरल डिजाइन को मिक्स करके मेहंदी रचाएं। ये डिजाइन आपके बैक हैंड पर इतनी प्यारी लगेगी की हर कोई देखता ही रह जाएगा।
