आज के समय में ज्यादातर लोगों का दिन कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर गुजरता है। लगातार टाइपिंग करना, घंटों एक ही पोजीशन में बैठे रहना और बीच-बीच में शरीर को आराम न देना धीरे-धीरे गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द की वजह बन जाता है। कई बार दिन खत्म होते-होते कमर इतनी अकड़ जाती है कि उठना-बैठना भी मुश्किल लगने लगता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - किसे माना जाता है योगासन का राजा, जिस पोज में Anushka Sharma को देख दंग थे लोग
अगर आप भी इसी तरह की दिक्कत से परेशान हैं, तो आप योग ट्राय कर सकते हैं। कुछ ऐसे योगासन होते हैं तो कमर, गर्दन को पीठ आदि के दर्द के लिए आप कुर्सी पर बैठे बैठे ही कर सकते हैं। इन स्ट्रेचिंग मूवमेंट्स से मांसपेशियों का तनाव कम होता है, शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और लंबे समय तक काम करने की थकान भी दूर हो सकती है। देखें बेस्ट 5 सिटिंग चेयर योगा कौन सा है, पीठ दर्द के लिए योगासन, बैठे बैठे कौनसा योग करें।
1. नेक स्ट्रेच
सीधे बैठें और धीरे-धीरे सिर को दाईं ओर झुकाएं। कुछ सेकंड रुकें और फिर बाईं ओर यही प्रक्रिया दोहराएं। यह स्ट्रेच गर्दन की अकड़न को कम करने और लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाले तनाव को घटाने में मदद करता है।2. सीटेड कैट-काउ योग
कुर्सी पर बैठकर दोनों हाथ घुटनों पर रखें। सांस लेते हुए छाती को आगे की ओर निकालें और पीठ को हल्का मोड़ें। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें। यह अभ्यास रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और कमर दर्द में राहत देता है।

Chair Yoga
3. शोल्डर रोल
दोनों कंधों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और गोल घुमाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। इसे 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज कंधों में जमा तनाव को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करती है।
4. सीटेड ट्विस्ट
कुर्सी पर सीधे बैठें और शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे दाईं ओर मोड़ें। कुछ सेकंड रुककर दूसरी दिशा में दोहराएं। यह स्ट्रेच कमर और रीढ़ की मांसपेशियों को आराम देता है।

Yoga For Back Pain, Shoulder
5. फॉरवर्ड बेंड
कुर्सी पर बैठकर धीरे-धीरे आगे झुकें और हाथों को पैरों की ओर ले जाएं। कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें। इससे पीठ, कमर और हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों को अच्छा स्ट्रेच मिलता है।
दिनभर की भागदौड़ और लगातार स्क्रीन टाइम के बीच शरीर को थोड़ा समय देना बेहद जरूरी है। ये आसान चेयर योग न सिर्फ दर्द और अकड़न कम करने में मदद करते हैं, बल्कि काम के दौरान आपकी एनर्जी और फोकस को भी बेहतर बना सकते हैं।
