Types Of Tea In Summer: गर्मियों में इस तरह बनाकर पीजिए चाय, नकसीर से मिलेगा छुटकारा और बॉडी रहेगी फिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 11:15 AM IST

Tea Benefits For Health: नाक से खून आने के कई कारण हो सकते हैं, इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। यह कई बार गंभीर भी हो सकता है। कुछ प्रकार की चाय से भी इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

Types Of Tea In Summer: गर्मियों में इस तरह बनाकर पीजिए चाय, नकसीर से मिलेगा छुटकारा और बॉडी रहेगी फिट
Photo Credit: Instagram

Home Remedies For Nose Bleeding: गर्मियों में अधिकतर लोगों को नकसीर की समस्या होती है। यहां कोई गंभीर बीमारी नहीं है। इसमें नाक से खून आता है। यह समस्या आम है, लेकिन इसका इलाज समय पर न कराने पर गंभीर समस्या पैदा जरूर हो सकती है। यह कई कारणों से हो सकता है। इसमें से एक कारण गरम सर्दी भी है। वहीं अगर नाक से खून की समस्या रोजाना होती है तो इसके पीछे कारण नाक के अंदर ट्यूमर भी बना भी हो सकता है, इसलिए ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर की राय लेनी चाहिए। इसके साथ ही अगर नॉर्मल तरीके से गर्मी की वजह से नाक से खून निकल रहा है तो आप कुछ तरीके की चाय से इसका इलाज कर सकते हैं। यह चाय इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है और नकसीर जैसी समस्याओं को भी खत्म करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

अदरक की चाय

अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह सर्दी -खांसी को दूर करता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। अदरक में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है। अदरक की चाय रोज सुबह पीने से नाक से खून आने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसकी दूध वाली चाय भी बनाई जा सकती है व सिर्फ पानी में अदरक डालकर भी चाय बनाई जा सकती है।

नींबू की चाय 

नींबू की चाय भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। नींबू की चाय को रोज सुबह नाश्ते से पहले पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के काम भी आता है। यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता हौ। वहीं इसकी चाय से नाक से खून आने की समस्या भी कम हो जाती है।

पुदीने की चाय

पुदीने चाय भी शरीर को ठंडक पहुंचाता है। पुदीने की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी और बी-कॉम्प्लेक्स, फॉस्फोरस, कैल्शियम होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है। साथ ही यह चाय दिमाग के लिए भी फायदेमंद होती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

End of Article